छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*भाटापारा  भाजपा  मंडल क्षेत्र के चार मंडल अध्यक्ष घोषित*

**भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट**भाजपा प्राचीन भारत की विचारधारा को लेकर काम करने वाला दुनिया का एक मात्र राजनैतिक दल:-शिवरतन शर्मा*
     *भाटापारा में भाजपा ने की मंडल अध्यक्षों की घोषणा,क्षेत्र के चार मंडल अध्यक्ष घोषित*
   *पवन,योगेश,चंद्रमणी, मथुरा बने भाजपा मंडल अध्यक्ष*
भाटापारा 21 दिसंबर/भाजपा मंडल अध्यक्षों के चुनाव के लिए प्रत्येक मंडल में स्थानीय समितियों से विचार-विमर्श किया गया। उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा, निर्वाचन अधिकारी ग्रामीण मण्डल योगेश चंद्राकर,,निर्वाचन अधिकारी निपनिया मंडल आंनद यादव, निर्वाचन अधिकारी सिमगा मंडल राकेश तिवारी, निर्वाचन अधिकारी भाटापारा मंडल ओम प्रकाश चंद्रवंशी की देख-रेख में क्रमशः मंडल चुनाव प्रभारियां ने अपने मंडलों में पहुंचकर कर पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से इस संबंध में चर्चा की।
  35 से 45 वर्ष के बीच के कार्यकर्ता से ही मण्डल अध्यक्ष के लिए नाम मांगे गए। जिसमे सर्वसम्मति से चारो मंडलों के कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों से व्यापक चर्चा कर एकल-एकल नाम प्राप्त हुआ राय कर बाद में जिला स्तर पर पार्टी के वरिष्ठ, जिला व पदाधिकारी एवं बूथ अध्यक्षों से चर्चा उपरांत निर्वाचन अधिकारी द्वारा मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई जिसमे ग्रामीण मंडल से पवन वर्मा, निपनिया मंडल से मथुरा यदु, सिमगा मंडल से चंद्रमणी तिवारी, भाटापारा मंडल से योगेश अनंत अध्यक्ष नियुक्त हुए।
      उक्त बैठको को क्रमशः संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्राचीन भारत की विचारधारा को लेकर काम करने वाला दुनिया का एक मात्र राजनैतिक दल है। इस पार्टी का इतिहास भारत की पूर्ण स्वतंत्रता से जुड़ा हुआ है, जिसने भारत में पूर्ण स्वतंत्रता स्थापित करने के लिए आंदोलन किए और संघर्ष किया। भारत में सभी राजनैतिक दलों को गठबंधन में लेकर साथ चलने का कीर्तिमान भी इस पार्टी के पास है।
        शिवरतन शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व संगठन के आधार स्तंभ, निष्ठावान कार्यकर्ता है.। भाजपा की सबसे बड़ी ताकत सभी कार्यकर्ता ही हैं। देशहित की भावना से नागरिक प्रथम के संकल्प को सिद्धि तक ले जाने में सभी का योगदान भाजपा को राजनीतिक पार्टी नहीं बल्कि एक परिवार बनाती हैं। संगठनात्मक चुनाव से लेकर पार्टी व संगठन को बुलंदियों तक पहुँचाने हेतु कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम होता है।
शिवरतन शर्मा ने आगे कहा कि भाजपा का नेतृत्व जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहकर उनकी मेहनत को सम्मानित करता है। यही कार्यकर्ता और नेतृत्व के इस मजबूत संबंध की सफलता का मूल मंत्र है।
  शिवरतन शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसा राजनीतिक संगठन है जहां पूर्ण रूप से पारदर्शिता के साथ संगठन के चुनाव किए जाते हैं। कार्यकर्ताओं को संगठन को और मजबूत बनाने के लिए संगठन पर्व में अपनी पूर्ण सहभागिता निभाने की बात कही और उन्हें प्रोत्साहित किया।
    उक्त अवसर पर चारो मंडलो के पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे..

Latest news
*69वीं शालेय राज्य स्तरीय सेपक टाकरा बालक/बालिका प्रतियोगिता का हुआ समापन* *धरना मे विधायक इन्द्र साव एवं गिरीश देवांगन शामिल हुए* *आत्मनिर्भर भारत अभियान: भाटापारा प्रेसवार्ता* *डिप्टी सीएम ने लगभग सात करोड़ रुपए के विकास कार्यो का किया लोकार्पण व भूमिपूजन* *अमरकंटक बजरंग दल की पहल से  पशुओं को मिला ‘सुरक्षा कवच’* *अखिल भारतीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ* *शराब दुकान को शीघ्र अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग* *अमरकंटक में 69वीं राज्य स्तरीय शालेय  प्रतियोगिता का भव्य आगाज़* *खेल केवल जीत-हार नहीं, जीवन का उत्सव है:- शिवरतन शर्मा* *महिला ने लगाया आरक्षक पर गंभीर आरोप जबरदस्ती अवैध शराब बेचने का मामला *