Global news live
करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*कोटा में महाशिवरात्रि पर्व का भव्य आयोजन मंदिरों में भगवान शिव की गूंज *

धार्मिक समाचार

कोटा ग्लोबल न्यूज नारायण यादव की रिपोर्ट

वार्ड नंबर 11 गौरी शंकर सिद्ध हनुमान मंदिर

करगीरोड (कोटा) में महाशिवरात्रि पर्व का भव्य आयोजन किया गया। कोटेश्वर महादेव की नगरी कोटा में सुबह चार बजे कोटसागर तालाब में स्नान और दीप दान करके कोटेश्वर महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ी एवं रुद्राभिषेक। कोटसागर महादेव मंदिर में रात्रि कालीन में  किया गया, हवन पूजन, अखंड रामायण पाठ गायन का भी आयोजन किया गया इसी कड़ी में

कोटा के विभिन्न शिव मंदिरों में भी महाशिवरात्रि पर्व पर विशेष पूजा-अर्चना की गई, जिनमें कोटा स्टेशन शिव मंदिर, पंचमुखी हनुमान जी, कोरी के बांध किनारे देवरहा बाबा मंदिर, शिव हनुमान मंदिर नाका चौंक गौरीशंकर सिद्ध हनुमान मंदिर शामिल हैं। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में भी सभी शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर सभी चौंक चौराहे में भंडारा, खीर पुड़ी प्रसाद  का वितरण किया गया पूरा कोटा नगर शिव की भक्ति में डूबा रहा है ।

कोटा कोटसागर तालाब किनारे महाशिवरात्रि पर सात दिवसीय भव्य मेला भी प्रारंभ हो गया है, जिसमें आसपास क्षेत्र के लोग परिवार सहित मेले का आनंद लेने के लिए भीड़ दिखाई दी।

Latest news
*यातायात शाखा में चलाया गया 'एकता वृक्षारोपण' अभियान* *भारतीय ब्राह्मण उत्थान महासभा में नई नियुक्तियाँ* *ब्रेकिंग न्यूज़ हिरण तेंदुए के बाद अब भालू की मौत वन विभाग पर उठे सवाल* *अमरकंटक में दो दिनों से बारिश की झड़ी  लगातार बना हुआ है मेघों का डेरा* *अनूपपुरअपर कलेक्टर  बलवीर रमन ने संभाला पदभार* *103 करोड़ रुपये से अधिक के स्वास्थ्य अधोसंरचना कार्यों का भूमिपूजन* *बचारवार के नवापारा भोगा टोला से रामनामी समाज के युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन* *अमरकंटक लकवा मिर्गी हेतु लगा  निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर* *राजकीय सम्मान: पद्म विभूषण तीजन बाई को अश्रुपूरित विदाई* *भाटापारा में जनसुविधाओं को मिली नई सौगात*