Global news live
करगी रोड कोटा

**कोटा विधायक श्रीवास्तव नवागांव मेले एवं यज्ञ में शामिल हुए**

*कोटा ग्लोबल न्यूज***धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था का केंद्र है दलहा इसका महत्व बना रहे अटल श्रीवास्तव*
*भरत गुप्ता/गोपाल यादव ग्लोबल न्यूज़ संवाददाता करगी रोड*कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव आज कोटा क्षेत्र के नवागांव स्थित दलहा पहाड़ के प्रांगण में पिछले 23 वर्षों से आयोजित हो रहे महायज्ञ में शामिल हुए मकर संक्रांति के अवसर पर लगने वाले मेले में भी शामिल हुए और यज्ञ में भाग लेकर पूजा अर्चना की आहुति दी । अटल श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा की दलहा बाबा दलहा पहाड़ कोटा क्षेत्र के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था का केंद्र है ।आसपास की 7 ग्राम पंचायत के लोग समिति बनाकर पिछले 20 से 25 वर्षों से यहां धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन करते हैं मुझे विधायक के रूप में आज शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ मैं प्रयास करूंगा कि इसका महत्व बना रहे । इस अवसर पर ग्रामीण जनों ने सीसी रोड की मांग की विधायक अटल श्रीवास्तव ने आस्वस्त किया कि जल्द ही इन मांगों पर विचार कर इसे पूरा करने का प्रयास करेंगे विधायक अटल श्रीवास्तव के साथ इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य दीक्षित कुलवंत सिंह धर्मेंद देवांगन अरुण त्रिवेदी बैकुंठ जायसवाल सहित आसपास के गांव के कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारी पंच सरपंच गण एवं जन प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे

Latest news
*कलशयात्रा के साथ भागवत महोत्सव का शुभारंभ* *नंदेली अस्पताल में राष्ट्रीय मूल्यांकन संपन्न* *डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का  जमकर प्रदर्शन* *अमरकंटक में श्री रुद्र महायज्ञ एवं नर्मदा पुराण का आयोजन* *अमरकंटक के मुख्य मार्ग सरस्वती शिशु मंदिर एवं शिव गोपाल आश्रम के सामने भरता है वर्षा का जल* *सुहागिन महिलाओं ने की पूजनअर्चन वट वृक्ष की लगाई फेरी* *भीषण गर्मी में कोटा नगर पालिका की जल व्यवस्था ध्वस्त टैंकर के भरोसे लोग* *डा, ललित सिंह ठाकुर को छत्तीसगढ का संयोजक बनाया गया*
       ...
*उच्च शिक्षा मंत्री  ने जी एन ए काॅलेज के वार्षिकोत्सव में की महत्वपूर्ण घोषणाए की* *भाटापारा में ₹26 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन*