Global news live
बिलासपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*बिलासपुर कलेक्टर ने किया निरस्त बिना अनुमति बेची पट्टे की जमीन*


*बिना अनुमति बेची पट्टे की जमीन, कलेक्टर ने किया निरस्त*
***बिलासपुर ग्लोबल न्यूज़ ब्यूरो***, 25 अक्टूबर 2024/शासन से पट्टे पर मिली जमीन को बिना कलेक्टर अनुमति के बेच दिया गया। सुनवाई के बाद कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने तत्काल प्रभाव से 1.64 एकड़ जमीन का पट्टा निरस्त कर दिया है। मस्तूरी विकासखण्ड के ग्राम कुटेला की भूमि खसरा नंबर 16/11 कुल 1.64 एकड़ पट्टे की भूमि को बिना कलेक्टर की अनुमति बेच दी गई। 6 नवंबर 1962 को यह जमीन तुलसी राम पिता चंदेल को खसरा नंबर 10/5 में से 1.64 एकड़ भूमि प्राप्त होने का उल्लेख है, जिससे यह ज्ञात होता है कि वाद भूमि शासकीय पट्टे से प्राप्त भूमि है।
   उल्लेखनीय है कि प्रस्तुत वाद भूमि के विक्रय विलेख 25 अगस्त 2020 के अनुसार खसरा नंबर 10/11 रकबा 1.64 एकड़ असिंचित कन्हार एक फसली को आम मुख्तियार के माध्यम से कृष्ण कुमार कौशिक पिता भरत लाल कौशिक बोदरी निवासी को बेचा गया है, लेकिन शासकीय पट्टे से प्राप्त भूमि के विक्रय की अनुमति संबंधित पंजीकृत दस्तावेज में संलग्न नहीं थी। तुलसी पिता चंदेल के नाम पर दर्ज इस जमीन को पट्टेधारी के नाती द्वारा बिना अनुमति के शासकीय पट्टे से प्राप्त भूमि को अंतरित किया गया है। कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता की धारा 165 तथा धारा 158 के उल्लंघन फलस्वरूप ग्राम कुटेला, प.ह.न. 62, तहसील मस्तूरी स्थिति भूमि, खसरा नंबर 16/11, रकबा 1.64 एकड़ भूमि का जारी किया गया पट्टा तत्काल प्रभाव से निरस्त किया है।

Latest news
*सिर्फ साक्षरता नहीं, सक्षमता का नया दौर* *शिवरतन शर्मा के प्रयासों से भाटापारा में 01 करोड़ के विकास कार्य मंजूर* *बाबा साहेब सेवा संस्था ने दिलाया जरूरत मंद को व्हीलचेयर* *बस किराया व महंगाई में  अत्यधिक वृद्धि से राहत देने सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन* *अमरकंटक से प्रारंभ हुआ था 108 दंडवत नर्मदा परिक्रमा * *विश्व पर्यावरण दिवस पर शंभूधारा में हुआ वृहद पौधरोपण कार्यक्रम* *विश्व पर्यावरण दिवस पर  हुआ पौधारोपण* *ग्राम पंचयतकतों की भेंट चढ़ी आंगनबाड़ी योजना  में गुणवत्ता और स्थान पर सवाल* *वृक्ष धरती के श्रृंगार स्वस्थ पर्यावरण के हैं आधार* *अमरकंटक में ऑल इंडिया ट्रेक कैंप 2026 का सफल आयोजन*