छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*सिमगा धान खरीदी केंद्र में किसानों से तौल में एक से 2 किलो धान लगभग अधिक लिया जा रहा है भूपेश बघेल*

*भाटापारा सिमगा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट***धान खरीदी के नाम पर पूरे प्रदेश मे किसानो की दुर्दशा* भाटापारा 6 दिसंबर/भूपेश बघेल
पूर्व मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल  का भाटापारा जाते समय  सिमगा बाईपास पर विधायक  इंद्र साव  के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया स्वागत के दौरान स्थानीय किसानों ने सिमगा नगर के धान खरीदी केंद्र की अव्यवस्थाओं एवं समिति प्रभारी की शिकायत की जिस पर  बघेल ने सिमगा  स्थित धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया
सोसाइटी मे धान बेचने आये किसानो ने अपने बीच पूर्व मुख्यमंत्री को अचानक देख समिति प्रभारी  मंजुला शर्मा की जमकर शिकायतें की ग्राम कचलोन के किसान  हरिशंकर सोनवानी ने आरोप लगाया कि समिति प्रभारी धान का ढेर लगाकर रखवा देती है तथा पैसे की मांग करती है अन्यथा आपका धान कहीं और ले जाकर बेच दो  कहती है और पैसा देने पर ही बोरे देने की बात कही सिमगा के किसानों ने सुखत के नाम पर 500 से 600 ग्राम ज्यादा धान तौलने की बात कही जिसका  बघेल ने तौले धान को कांटे पर चढ़वा कर देखा तो  41.2 किलो पाया गया जिस पर  बघेल ने प्रभारी को समझाते हुए कहा कि इस प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए यह धान किसानों के मेहनत और पसीने से उगाया गया है किसान एक-एक बीज खेत से इकट्ठा कर मंडी बेचने आते हैं और इस प्रकार ज्यादा धान-तौल कर उनके हक को मारा जा रहा है  बघेल ने टोकन प्रणाली के बारे में जानकारी मांगी तथा धान को जमीन पर तौलने की जगह शेड के भीतर तौलने कहा जिससे धान जमीन पर गिरकर खराब होने से बचेगा और स्टेक को जमीन पर लगाने की सलाह दी  बघेल ने समिति प्रभारी से धान के आवक एवं उठाओ पर भी जानकरी लेते हुए कहा कि धान का उठाव ना होने से सोसाइटीयो में धान रखने की जगह नहीं बचेगी और यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में धान खरीदी ठप हो जाएगी किसानों ने  बघेल से समिति प्रभारी को तत्काल हटाने तथा 3100/ की जगह 2300/ से भुगतान की शिकायत की जिस पर  बघेल मुस्कुरा कर भाटापारा जाने की बात कह कर चले गए  बघेल के साथ विधायक  इंद्र साव, ईश्वर सिंह ठाकुर भाटापारा मंडी के पूर्व अध्यक्ष  सुशील शर्मा विधायक,प्रतिनिधि  शैली भाटिया,दशरथ चंद्राकर, डॉक्टर के के नायक,हीरेंद्र कोसले, भागवत सोनकर, अरुण यादव , सत्याजीत शेंडे, मुकेश साहू, लाला वर्मा, दिनेश साहू कोमल टंडन, गंगा ओगरे,चंद्रशेखर साहू ,पप्पू अली ,श्याम लाल देवांगन, तुषार मानिकपुरी,अयूब खान, कान्हा यदु, अजीत भट्ट, मनहरण माली,लक्ष्मण सोनकर,लक्की साहू ,सतीश देवांगन, नारद सोनकर, गोलू पाटकर, मुकेश साहू, प्रेम साहू, ढेलू साहू, सचिन शर्मा आदि उपस्थित थे।

Latest
*धुंधी महामाया मंदिर मार्ग बना मौत का गड्ढा श्रद्धालुओं का चलना दूभर* *सरयू साहित्य परिषद द्वारा दीपावली महापर्व पर विविध डगर दीप अर्पण अनुष्ठान* *अमरकंटक के कपिलधारा  में 20 दुकानों को हटाया गया* *विजयादशमी पर RSS का शौर्य पथ  86 स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन* *इंदिरा गांधी बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित* *कराटे प्रतियोगिता  बलौदा बाजार जिले से 6 खिलाड़ी हुए चयनित* *ब्रेकिंग न्यूज़ भ्रष्ट पटवारी पर गिरी गाज 25 हजार रिश्वत मांगने पर सस्पेंड* *ब्रेकिंग न्यूज़ शासकीय राशन दुकान संचालन के लिए आवेदन 4 नवम्बर तक* *सीएम से भेंट, 107 वर्ष पुरानी रामलीला के विकास को मिला आश्वासन* *अमरकंटक में चक्रवाती तूफान अर्नब का बड़ा असर*