Global news live
छत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*रामायण हमे जीने का तरीका सीखती है : सुनील माहेश्वरी*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव जुगल किशोर तिवारी*/रामायण हमे जीने का तरीका सीखती है : सुनील माहेश्वरी
    भाटापारा में आयोजित राष्ट्रीय रामायण मेला में शामिल होकर प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सुनील माहेश्वरी ने कहा की भाटापारा की जनता हमेशा धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए बढ़ चढ़कर भाग लेती है इसीलिए इसे धर्मनगरी में कहा जाता है।
   श्री माहेश्वरी ने आगे कहा की रामायण हमे जीवन को जीना सिखाती है। रामायण से हम अपने बच्चों में संस्कार का सृजन कर सकते है। बचपन से वृद्ध अवस्था तक रामायण हमे मानवता सिखाती है। यह हमे असत्य पर सत्य की विजय, बुराई से दूर रहना , राज धर्म, पिता के प्रति कर्तव्य, अहंकार का नाश, गुरु का आदर, छोटो से प्रेम  आदि सभी क्षेत्र में हमे प्रेरणा प्रदान करती है।
    श्री माहेश्वरी ने कार्यक्रम के आयोजक मंडल की सराहना करते हुए कहा कि भाटापारा में पहली बार राष्ट्रीय स्तर के वक्तागण पहुंचकर रामायण के अलग अलग प्रसंग पर जो व्याख्यान दिया है, वह इस अंचल में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी।
     श्री माहेश्वरी के साथ प्रमुख रूप से गोपाल शर्मा, लक्ष्मी पांडे, विमल शर्मा आदि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Latest news