Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*गौरा गौरी का भव्य विसर्जन कार्यक्रम में पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

*गौरा गौरी का भव्य विसर्जन कार्यक्रम संपन्न*

भाटापारा 24 अक्टूबर/ विधानसभा अंतर्गत ग्राम गुर्रा, टोनाटार, मोपकी एवं नगर के सुभाष वार्ड, बलभद्र वार्ड में गौरा–गौरी विसर्जन के पावन अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुरूप भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन सम्पन्न हुआ।
  यह आयोजन छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपरा, सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक आस्था का सजीव प्रतीक हैं।
सभी स्थानों पर ईसर गौरा एवं माता गौरी का पूजन-अर्चन श्रद्धा और भक्ति भाव से किया गया। ग्रामवासी — बच्चे, युवा और बुज़ुर्ग — सभी ने मिलकर इस पारंपरिक उत्सव में सक्रिय भागीदारी निभाई। पूरे क्षेत्र में भक्ति, आनंद और सौहार्द का वातावरण व्याप्त रहा।
इसी क्रम में ग्राम मोपकी में आदिवासी ध्रुव गोंड समाज एवं युवा गोंडवाना संगठन के तत्वावधान में ईशर राजा–गौरा माता विवाह एवं महाबरात कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें पारंपरिक नृत्य, भजन और पूजा-अर्चना के माध्यम से गोंडवाना संस्कृति की अद्भुत झलक देखने को मिली। यह परंपरा आस्था, एकता और सामाजिक समरसता का सुंदर प्रतीक रही।

नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने सभी श्रद्धांलुओं को बधाई देते हुए कहा —
“गौरा-गौरी विसर्जन हमारे लोकजीवन की आत्मा है। यह पर्व हमारी संस्कृति, आस्था और एकता का प्रतीक है, जो हमें अपनी जड़ों से जोड़ता है। ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को बढ़ाते हैं और नई पीढ़ी को हमारी परंपराओं से परिचित कराते हैं।

Latest news
*अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका* *योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम सांसद बृजमोहन अग्रवाल* *अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सिटी मॉल में सामूहिक योगाभ्यास* *मोदी सरकार के 12 वर्ष बेमिसाल शिवरतन शर्मा*  *कोण्डागांव मे सर्व आदिवासी समाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 22 जून को * *इंट्रा बास्केटबॉल प्रतियोगिता का विधायक इन्द्र साव ने किया भव्य शुभारंभ* *छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज 4230 का ब्लॉक स्तरीय संगठन* *अश्वनी शर्मा के नेतृत्व मे हुए संवेदनशील पहल को मिल रही सराहना* *अमरकंटक में एमपी  सीजी एनसीसी ट्रेकिंग शिविर का शुभारंभ*