Global news live
करगी रोड कोटा

*धान की बोनस राशि मिलने पर छत्तीसगढ़ के समस्त किसानों के चेहरे खिले*

-*ग्लोबल न्यूज भरत गुप्ता की रिपोर्ट***समस्त किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त* किया*छत्तीसगढ़ एवं कोटा विधानसभा क्षेत्र के किसानों के चेहरे खिले धान की बोनस राशि मिलने पर*


छत्तीसगढ़ के किसानों की मिली सौगात ,, कोटा विधानसभा के किसानों में खुशी की लहर


आज छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी कृषक उन्नति योजना का राज्य स्तरीय शुभारंभ जिला मुख्यालय बालौद से हुआ जिसमें हजारों किसानों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में हुआ। केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुण्डा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य के लगभग 24 लाख 75 हजार किसानों को इस योजना के तहत 13 हजार 320 करोड़ रुपए की आदान सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई।

करगीरोड के डीकेपी हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में कृषक उन्नति योजना के तहत कार्यक्रम आयोजीत हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव नें किसानों को संबोधित करते कहा जय जवान जय किसान के नारे के साथ किसानों के खून पसीने की मेहनत और उनके संघर्ष से हम रोटी खातें उनको मै नमन करता हूं l ये एतिहासिक छड़ है मोदी की गारंटी है देने की गरंटी है छत्तीसगढ़ को
भारतीय जनता पार्टी नें बनाया है और हम ही संवारेंगे
किसान का बेटा छत्तीगढ़ के मुखिया विष्णुदेव साय उनके नेतत्व में आप सभी का अभिनंदन करता हूं l मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अगले पांच साल तक सभी को लाभ मिलेगा ये मेरा वादा है l और कोटा की जनता के लिए किसी भी कार्य के लिए मैं हमेशा साथ में खड़ा हूं ।

वही किसानों को मिली सौगात से पूरे छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ साथ कोटा क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर व्याप्त है

इस कार्यक्रम में वेंकट लाल अग्रवाल , दुर्गेश साहू, सत्यशील अग्रवाल , अमृता प्रदीप कौशिक सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नेता प्रशासनिक अधिकारी कोटा एसडीएम युगल किशोर उर्वासा कोटा तहसीलदार प्राजंल मिश्रा एवं समस्त पटवारी कोटवार कर्मचारी कोटा सहकारी बैंक के मैनेजर एम एस चौहान आदिवासी सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक मनीष अग्रवाल गोलू यादव लतीफ खान सतीश कौशिक, ध्रुव पांडे,विपतराम सुरेंद्र गुप्ता एवं सभी प्रबंधक उपस्थित रहे l

Latest news
*झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकता का आरोप* *गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ* *अधूरी नाली खुदाई से ग्रामीण का घर संकट में पीड़ित महिला पहुंची एसडीएम के पास* *प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को निःशुल्क गणवेश का वितरण* *भाटापारा के विकास को ₹3.74 करोड़ की बड़ी सौगात* *रामसागरपारा शाला में शिक्षा को मिली नई उड़ान* *सीवी रमन विवि के कुलपति प्रो. घोष को इमीनेंस अवार्ड विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया सम्मानित* *अमरकंटक में 30 साल बाद वनों पर फिर साल बोरर का संकट 9535 पेड़ प्रभावित* *नन्हे-मुन्ने बच्चों का हुआ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का रंगारंग आयोजन* *अनूपपुर के दस दिवसीय वार्षिक आचार्य अभ्यास वर्ग का हुआ समापन*