Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

* भाटापारा पैन इंडिया मॉक ड्रिल हुआ संपन्न*

**भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट****जिले में किसी भी तरह के महामारी से निपटने, स्वास्थ्य विभाग ने अपने तैयारियों को परखा*

*पैन इंडिया मॉक ड्रिल हुआ संपन्न*


भाटापारा, 17 नवंबर  भारत सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देश के अनुसार प्रदेश भर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा जिला अस्पतालों में किसी महामारी की स्थिति में तैयारी की समीक्षा हेतु पैन इंडिया मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाना है। इस कड़ी में कलेक्टर दीपक सोनी की निर्देश में आज बलौदाबाजार भाटापारा जिले के सभी प्राथमिक तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं जिला अस्पताल में संबंधित चिकित्सा स्टाफ ने मॉक ड्रिल के माध्यम से अपनी तैयारियों की समीक्षा की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर राजेश अवस्थी ने बताया की पूर्व में दुनिया भर में कोविड जैसी महामारी आई थी,ऐसे में किसी आपातकालीन स्थिति में विभाग की तैयारी हर तरह पूर्ण होनी चाहिये जिसके लिए यह मॉक ड्रिल किया गया।आईडीएसपी के नोडल अधिकारी डॉ अभिजीत बैनर्जी के अनुसार मॉक ड्रिल के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों में आइसोलेशन बेड आईसीयू बेड,ट्रेनिंग की स्थिति माइक्रोबायोलॉजी लैब,एंबुलेंस व्यवस्था, दवाइयां, ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर चिकित्सा एवं नर्सिंग स्टाफ की उपलब्धता जैसे जरूरी उपकरणों को जाँचा-परखा गया। उक्त मॉक ड्रिल की रिपोर्टिंग भारत सरकार के पोर्टल पर भी की जाएगी।

Latest news
*झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकता का आरोप* *गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ* *अधूरी नाली खुदाई से ग्रामीण का घर संकट में पीड़ित महिला पहुंची एसडीएम के पास* *प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को निःशुल्क गणवेश का वितरण* *भाटापारा के विकास को ₹3.74 करोड़ की बड़ी सौगात* *रामसागरपारा शाला में शिक्षा को मिली नई उड़ान* *सीवी रमन विवि के कुलपति प्रो. घोष को इमीनेंस अवार्ड विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया सम्मानित* *अमरकंटक में 30 साल बाद वनों पर फिर साल बोरर का संकट 9535 पेड़ प्रभावित* *नन्हे-मुन्ने बच्चों का हुआ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का रंगारंग आयोजन* *अनूपपुर के दस दिवसीय वार्षिक आचार्य अभ्यास वर्ग का हुआ समापन*