अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक पुलिस  ने नाबालिग को परिजनों को सौंपा *

अमरकंटक थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिक बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी मध्य प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल अमरकंटक स्थित थाना अमरकंटक पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत सराहनीय कार्य करते हुए एक नाबालिक  बालिका को सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी राम सजीवन द्वारा अपनी नाबालिग बालिका के गुम होने की रिपोर्ट दिनांक 7 मार्च 2026 को थाना अमरकंटक में दर्ज कराई गई थी । प्रकरण में बालिका के नाबालिग होने के कारण थाना अमरकंटक में अपराध क्रमांक 41/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला कायम किया गया ।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना अमरकंटक पुलिस टीम ने सतत प्रयास करते हुए सिंगरौली पहुंचकर दिनांक 9 अप्रैल 2026 को “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत नाबालिक बालिका को सकुशल बरामद कर लिया । इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बालिका को उसके परिजनों को सौंप दिया गया ।
यह पूरी कार्यवाही पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के अंतर्गत  अनूपपुर जिले के पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई । साथ ही अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुष्पराजगढ़ नवीन तिवारी के निर्देशन तथा थाना प्रभारी नगर निरीक्षक लाल बहादुर तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम—सहायक उप निरीक्षक ईश्वर यादव , महिला आरक्षक खुशबू डाबर एवं आरक्षक रघुराज सिंह—द्वारा यह सफलता हासिल की गई ।
पुलिस की इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की क्षेत्र में सराहना की जा रही है ।

Latest
*जनसेवा का नया अंदाज आंगन तक पहुंचे अध्यक्ष सुनी माताओं की बात* *अकाल पुरख की फौज का प्रदेश स्तरीय पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न* *स्पष्ट जानकारी मांगने के बाद आर टीआई खारिज किया गया जानबूझकर* *अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया क्षमावाणी महोत्सव* *नागरिकों ने सेवा सेतु अभियान में बढ़-चढ़कर दिखाई सहभागिता* * सेवा सेतु शिविर  में बृजमोहन  और शिवरतन  ने बांटे प्रमाण पत्र* *ब्रेकिंग न्यूज़ कोटा वन माफिया पर शिकंजा डीएफओ नीरज यादव की टीम ने 1.024 घनमीटर सागौन जप्त किया* *ब्रेकिंग न्यूज़ अग्रवाल समाज का पुनीत कार्य36 युवाओं के रक्तदान से गर्वित हुआ कोटा*

*ब्रेकिंग न्यूज़ रेत पर फैसला कोर्ट ने कहा नदी के स्वरूप पर्यावरण पर असर* *गांधी जयंती पर विद्यालय द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित*