अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक विकास प्राधिकरण अध्यक्ष ने किया वृहद वृक्षारोपण*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 100 फलदार एवं औषधीय पौधे लगाए
अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार 14 अगस्त 2026 को वार्ड क्रमांक-04 स्थित बाराती क्षेत्र में टीसीपीसी परिसर के पीछे वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के अंतर्गत “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत लगभग 100 फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया ।

इस अवसर पर अमरकंटक विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष राजेंद्र भारती ने स्वयं वृक्षारोपण कर नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया । उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए । इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सकेगा ।

वृक्षारोपण के दौरान अमरूद , जामुन तथा औषधीय गुणों से भरपूर अर्जुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए । कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ औषधीय एवं फलदार वृक्षों के माध्यम से पर्यावरणीय संतुलन को मजबूत करना रहा ।
कार्यक्रम में डॉ. अश्वनी शर्मा , रामगोपाल द्विवेदी , मदन सिंह , पार्षद भगत चंद्रवंशी , सुमित चौकसे , रितिकेश सेन , जितेंद्र बघेल एवं पत्रकार श्रवण कुमार उपाध्याय सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर वृक्षारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया ।

Latest
*कोटा पुलिस का डबल एक्शन  एक तरफ झपटमार गिरफ्तार, दूसरी तरफ बिना हेलमेट वालों की शामत* *नर्मदा तट से 300 मीटर तक निर्माण पर प्रतिबंध* *1 वर्ष बीतने के बाद भी सड़क अधूरी जिम्मेदार अधिकारी नेता मौन* *अमरकंटक के गणेश पंडालों में  गूंज रहा भजन कीर्तन * *सदर के राजा के पंडाल में उमड़ा जनसैलाब* *रतनपुर में 238 छात्राओं को  साइकिलों की सौगात  मेधावी छात्राएं हुईं सम्मानित* *कोटा के पार्षद वेंकट लाल अग्रवाल महा आरती एवं भंडारे में शामिल हुए* *ब्रेकिंग न्यूज़ आमागोहन पंचायत का सचिव सस्पेंड लेकिन बड़े मगरमच्छ अभी भी बेखौफ?* *मां नर्मदा की नगरी का द्वार बदहाल शासन प्रशासन कुंभकर्णी नींद में* *अमरकंटक के सर्वोदय तीर्थ में भक्तिभाव से मनाया जायेगा*