*कोटा जयस्तंभ चौक में अवैध आटो रिक्शा स्टैंड की वजह से रोजाना जाम की स्थिति निर्मित*
*ग्लोबल न्यूज राम नारायण यादव की*कोटा जयस्तंभ चौक के अवैध आटो रिक्शा स्टैंड की शिकायत कर ज्ञापन सौंपा गया।*जबकि पूर्व में भी एक व्यक्ति की जान जा चुकी है*शासन प्रशासन कब जागेगा*
करगीरोड (कोटा) कोटा जय स्तंभ नाका चौंक बिलासपुर रोड,लोरमी, बेलगहना, मार्ग अव्यवस्थित रूप से मेन रोड पर आटो चालकों के द्वारा आटा खड़ी कर दी जाती है, वहीं आटो चालकों की मनमानी को लेकर कोटा नाका चौंक के व्यापारियों ने कोटा थाना प्रभारी, एसडीओपी, कोटा नगर पंचायत कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है, वहीं कोटा नाका चौंक में दो दिन पूर्व में ही टैंकर चालक की लापरवाही के चलते एक युवक की जान चली गई,इसको बाद भी कोटा थाना प्रभारी के द्वारा व्यापारियों व आमजनों की मांगों को अनदेखी करते हुए टाल दिया गया है, वहीं कोटा थाना प्रभारी को जयस्तंभ नाका चौंक में कोई बड़ी दुर्घटना का इंतजार है, वहीं दिन भर नगर सहित ग्रामीण अंचलों से छात्र – छात्राएं भी स्कूल, कालेज कोटा नाका चौंक से आना-जाना लगा रहता है इसके बाद भी अनदेखी किया जा रहा है।
