छत्तीसगढ़रतनपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*बेलपान से रतनपुर तक भगवा सैलाब 10 से 15 हजार कांवरिए करेंगे भगवान शंकर को मां नर्मदा जलाभिषेक*

रतनपुर बूढ़ा महादेव

रतनपुर ग्लोबल न्यूज नीरज जायसवाल की रिपोर्ट

बोल बम समिति आयोजन रतनपुर  ने बताया कि लगभग 28 वर्ष हो चुके हैं इस कांवड़ यात्रा   को हर वर्ष भक्तों की भीड़ बढ़ते जा रही है

धार्मिक समाचार रतनपुर

समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष इस यात्रा में लगभग 10 से 15 हजार कांवरियों के जलाभिषेक करने की संभावना है। यह यात्रा

बेलपान से नर्मदा जी का जल लेकर कांवड़  निम्न ग्राम पंचायत से होकर रतनपुर पहुंचेगी यात्रा महुआकापा, सलेहकापा, नवुआपथरा, देजाबीजा मोड़, छोटी करगी, लोकबंद, करगीकला, लिटिया, गोबरीपाठ, लखोदना, नाका चौक, कोटा होते हुए रतनपुर पहुंचेगी। रास्ते भर कांवरियों के लिए जगह-जगह सेवा शिविर लगाए गए
स्वागत एवं सेवा व्यवस्था
जोगीपुर, बजरंगबली मंदिर भैंसाझार मोड़ पर चाय-नाश्ता की व्यवस्था समिति द्वारा की गई है।
– दोपहर के भोजन की व्यवस्था अग्रसेन भवन कोटा एवं बोल बम सेवा समिति द्वारा की गई है।
– रात्रि में भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था महामाया धर्मशाला रतनपुर एवं लखनी देवी धर्मशाला रतनपुर में रखी गई है।
– कांवरियों के लिए भव्य भजन-जागरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।

जलाभिषेक -कल 24.08.2026, दिन सोमवार को प्रातः 7:00 बजे से बूढ़ा महादेव मंदिर रतनपुर में जलाभिषेक प्रारंभ होगा, जो नगर भ्रमण करते हुए दिन भर चलेगा।

समिति ने सभी कांवरिया बंधुओं, नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि जलपान, प्रसाद एवं सेवा कार्य में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।

इस पूरे बोल बम धार्मिकआयोजन को सफल बनाने में किशोर महावर, रुद्र कुमार गुप्ता, सत्यनारायण अग्रवाल, राजेश महावर, राजकुमार गोयल, ललित अग्रवाल, रामनिवास अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, सुरजीत सिंह, विजय अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, चांदीराम, सुरेश अग्रवाल, सुमित बंसल, अभिषेक अग्रवाल, कन्हैया यादव, श्याम जी राइस मिल, प्रमोद अग्रवाल, संजय गुप्ता, धीरज गुप्ता, सोनू गुप्ता, अखिल अग्रवाल, अमित अग्रवाल, संतोष ठाकुर, नितिन जायसवाल, कान्हा राइस मिल, निशानिया एग्रो, अमृत एग्रो, रमाकांत साहू, सुरेश यादव, लाल कश्यप, बंटी कश्यप, कार्तिक कश्यप, अजय महावर सहित बोल बम सेवा समिति रतनपुर-कोटा के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहता है।

Latest
*शोभायात्रा के संबंध में थाना भाटापारा शांति समिति की बैठक संपन्न* *फुटबाल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन* * सीवरेज व्यवस्था चरमराई  नर्मदा में मिल रहा दूषित पानी* *महामाया मंदिर विवाद को सांप्रदायिक रंग दे रहे बाहरी तत्व* *राज्यपाल रमेन डेका ने ग्राम चाम्पा में स्कूल के सभाक़क्ष  का किया लोकार्पण* *मां नर्मदा तट पर श्रद्धा और सौहार्द के साथ हुआ कजलियों का विसर्जन* *भोजली विसर्जन पर लगा मेला, जर्जर सड़क और कीचड़ से जूझती रहीं महिलाएं बच्चे* * डेयरी संचालकों की हड़ताल से हाहाकार
1 सितंबर से 60 रुपये लीटर बिकेगा दूध*
*कुपुत्र के कुकृत्यों से लहूलुहान हुआ बुजुर्ग* *रतनपुर 4 दुकानदारों को मंदिर परिसर से दुकान हटाने का आदेश*