कांकेरकोंडागांवसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

* सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों का तत्काल जारी  पीपीओ*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*

*सेवानिवृत्ति के दिन ही 06 शासकीय सेवकों का पीपीओ और जीपीओ जारी*
*जिले में सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों का तत्काल जारी किया जा रहा पीपीओ*
    कोण्डागांव, 30 अप्रैल 2026/  जिला कार्यालय में 30 अप्रैल 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले 06 कर्मचारियों को आज पेंशन भुगतान आदेश और ग्रेजुएटी भुगतान आदेश की प्रति कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना द्वारा प्रदान किया गया। जिला कोषालय द्वारा पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण कर सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में पुलिस विभाग से श्री मोहन लाल मौर्य, श्री सुरेन्द्र बघेल, स्वास्थ्य विभाग से श्रीमती सप्तमी भद्र, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के प्रधानअध्यापक श्रीमती संगीता राव, व्याख्याता श्री शंकरलाल मण्डावी और प्रधान अध्यापक श्री चरण सिंह मातलाम को पेंशन प्राधिकार आदेश जारी किया गया। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने शाल और श्रीफल भेंट कर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की और हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इस नई पहल के लिए कर्मचारी अधिकारी फ़ेडरेशन जिला इकाई कोंडागांव के द्वारा पुष्प गुच्छ दे कर कलेक्टर को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस दौरान पर जिला पंचायत सीईओ  अविनाश भोई, अपर कलेक्टर  चित्रकांत चाली ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  रूपेश दांडे, जिला कोषालय अधिकारी  रजनीश पटेल, डीएमसी  ईमल बघेल, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष  केदार जैन, जिला संयोजक  शिवराज ठाकुर, उप संयोजक  निर्मल कुमार शार्दुल, संरक्षक डॉ. सुरेन्द्र कुमार नाग,  कंवल साय मरकाम, श्री यशवंत देवांगन,  ललित किशोर कोर्राम,  शरद शर्मा,  पन्नालाल पाण्डे,  चमनलाल वर्मा,  सनवारन गावडे़ उपस्थित रहे।

कोंडागांव ग्लोबल न्यूज प्रतिनिधि ओमप्रकाश नाग विज्ञापन एवं समाचार के लिए संपर्क करें6264362956

Latest
*कोटा ब्लॉक का सबसे बड़ा राशन घोटाला* *अमरकंटक के नर्मदा उद्गम से 500 कांवरियों ने भरी कांवड़  गूंजा हर-हर महादेव* *बाबा धाम जलाभिषेक करने10 अगस्त को होगा कांवरिया संघ रवाना* *MDR नहीं लगेगा आलोक पांडे बोले छोटे व्यापारी को मिली बड़ी राहत* * जशपुर की समृद्ध हाथकरघा संस्कृति को मिली नई पहचान* *जिला शिक्षा अधिकारी का लिपिक संघ ने किया सम्मान* *जंगल से भटका हिरण पहुंचा गांव तार में उलझने से गई जान* *कोटा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक स्मार्ट मीटर हटाने घर-घर चलाएंगे अभियान अरुण त्रिवेदी* *कोटा नगर पालिका में गतिरोध सांसद प्रतिनिधि और एल्डरमैन को हटाने की मांग* * बालिका प्रतिभाओं के सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित है*