अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*बाबा कल्याण दास से सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किए सीएम मोहन यादव*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

अमरकंटक के बाबा कल्याण दास जी से अल्मोड़ा आश्रम में मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने की सौजन्य भेंट , लिए संतों का आशीर्वाद
अमरकंटक/अल्मोड़ा – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने उत्तराखंड प्रवास के दौरान अल्मोड़ा क्षेत्र स्थित पावन संत परंपरा के प्रतिष्ठित संत मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित  कल्याण सेवा आश्रम के संस्थापक परम तपस्वी बाबा कल्याण दास से सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा बाबा कल्याण दास जी महाराज का हाल-चाल जाना । यह मुलाकात आध्यात्मिक संवाद , सामाजिक समरसता और भारतीय सनातन परंपराओं के संरक्षण के भाव से सम्पन्न हुई ।

मप्र राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने बाबा कल्याण दास जी  महराज से मुलाकात के बाद विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं समाजहित से जुड़े  महत्वपूर्ण विषयों पर  चर्चा की । इस दौरान उन्होंने संत परंपरा के मार्गदर्शन को राष्ट्र एवं समाज निर्माण की महत्वपूर्ण शक्ति बताते हुए कहा कि संत समाज सदैव जनकल्याण , संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र रहा है ।

भेंट के अवसर पर बाबा कल्याण दास जी ने मुख्यमंत्री जी को अपना आत्मीय आशीर्वाद देते हुए जनसेवा , लोककल्याण और धर्म आधारित सामाजिक मूल्यों के संरक्षण के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं । मुख्यमंत्री जी ने संतों के सान्निध्य को अपने लिए सौभाग्य बताते हुए उनके विचारों और मार्गदर्शन को प्रेरणास्रोत बताया ।

इस अवसर पर स्वामी जगदीशानंद महाराज सहित अन्य संत-महात्मा भी इस दौरान उपस्थित रहे । सभी संतों ने राष्ट्र की उन्नति , समाज में सद्भाव और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने पर बल दिया । आध्यात्मिक वातावरण में सम्पन्न इस भेंट कार्यक्रम ने उपस्थित श्रद्धालुओं और अनुयायियों के बीच विशेष उत्साह और श्रद्धा का वातावरण निर्मित हुआ ।

मुख्यमंत्री जी ने संतों से आशीर्वाद प्राप्त कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि , शांति और समग्र विकास की कामना की ।

Latest
*विजयादशमी पर RSS का शौर्य पथ  86 स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन* *इंदिरा गांधी बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित* *कराटे प्रतियोगिता  बलौदा बाजार जिले से 6 खिलाड़ी हुए चयनित* *ब्रेकिंग न्यूज़ भ्रष्ट पटवारी पर गिरी गाज 25 हजार रिश्वत मांगने पर सस्पेंड* *ब्रेकिंग न्यूज़ शासकीय राशन दुकान संचालन के लिए आवेदन 4 नवम्बर तक* *सीएम से भेंट, 107 वर्ष पुरानी रामलीला के विकास को मिला आश्वासन* *अमरकंटक में चक्रवाती तूफान अर्नब का बड़ा असर* *आत्मरक्षा के गुर पर्यटन से रोजगार के अवसरों पर मंथन* *अमरकंटक में 24 नवंबर से निकलेगी मां नर्मदा मैकल परिक्रमा यात्रा* *अमरकंटक के परमहंस धारकुंडी आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ*