अमरकंटकमध्य प्रदेश

*स्वामी ब्राम्हेंद्रानंद गिरी जी की तेइसवीं पुण्यतिथि मनाई गई *


अमरकंटक / श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट
                 मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में श्री ओंकारेश्वर महादेव गीता स्वाध्याय मंदिर (न्यास) के संस्थापक श्रीमत्परमहंस परिव्राजकाचार्य ब्रम्हलीन श्री 108 स्वामी ब्राम्हेंद्रानन्द गिरी जी महाराज की 23वीं पुण्यतिथि स्मृति दिवस अश्वनी कृष्ण एकादशी संवत 2080 तदनुसार 28 सितंबर 2024 दिन शनिवार को न्यासीगण और शिष्यगणो की उपस्थिति में बड़े ही उत्साह पूर्वक पूजा अर्चन कर मनाया गया ।

गीता स्वाध्याय मंदिर आश्रम के महंत स्वामी नर्मदानंद गिरी जी महाराज ने बताया की आश्रम में आज प्रातः शांति पाठ , वेद पाठ , गीता पाठ , तथा श्री रुद्राभिषेक , समाधि पूजन पूर्ण होने के बाद आश्रम में संत महात्माओं , पंडित पुजारियों  और शिष्यगणों तथा भक्तों ने आकर विशाल भंडारे का प्रसाद ग्रहण किये । यह पुण्य स्मृति दिवस आश्रम हरेक वर्ष मनाता चला आ रहा है । ब्रम्हलीन स्वामी जी इस आश्रम के संस्थापक रहे । गुरु जी की स्मृति दिवस पर शिष्य , भक्त उनकी याद में पुण्यतिथि पूजन अर्चन कर मनाते हैं ।

Latest
*किसानों को टोकन के माध्यम से उर्वरक विक्रय शुरू* *सवा लाख श्रीसूक्त पाठ एवं दो लाख हवन का भव्य धार्मिक अनुष्ठान जारी* *लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान* *उद्गम क्षेत्र से 300 मीटर के दायरे में निर्माण प्रतिबंधित* *आज फुटबॉल टूर्नामेंट में विधायक होंगे शामिल* *विराट संत सम्मेलन की तैयारियां शुरू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को दिया आमंत्रण* *लकड़ी तस्करी की पोल, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल* *धुंधी महामाया मंदिर मार्ग बना मौत का गड्ढा श्रद्धालुओं का चलना दूभर* *सरयू साहित्य परिषद द्वारा दीपावली महापर्व पर विविध डगर दीप अर्पण अनुष्ठान* *अमरकंटक के कपिलधारा  में 20 दुकानों को हटाया गया*