Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक बादलों की आवाजाही से शीतलहर में आई कमी,*

,

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट*

बादलों की आवाजाही से शीतलहर में आई कमी,

जनजीवन को मिली राहत भरी तसल्ली

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक नगरी अमरकंटक में ईस्वी नववर्ष 2026 के शुभारंभ के साथ ही विगत एक सप्ताह से जारी भीषण ठंड और शीतलहर में कुछ हद तक विराम देखने को मिला है । लगातार बदलते मौसम और आसमान में बादलों की सक्रियता के कारण ठंड की तीव्रता में कमी दर्ज की गई है जिससे आमजन के साथ-साथ पर्यटकों एवं तीर्थ यात्रियों को भी राहत मिली है ।
ईस्वी नववर्ष के प्रथम दिवस 01 जनवरी 2026 की प्रातः से ही अमरकंटक के स्वच्छ नीले आकाश में घने काले बादलों ने अचानक डेरा जमा लिया । बादलों की इस मौजूदगी ने मौसम का मिजाज ही बदल दिया । बीते दिनों जहां तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस अथवा उसके आसपास बना हुआ था और कड़ाके की ठंड ने लोगों को घरों में कैद कर दिया था वहीं अब संध्या एवं रात्रि कालीन का तापमान बढ़कर 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है । तापमान में आई इस बढ़ोतरी से लोगों ने सर्दी से काफी हद तक राहत महसूस की है ।

पिछले तीन दिनों से अमरकंटक के आसमान में धूप और छांव का खेल लगातार जारी है । कभी तेज धूप तो कभी बादलों की घनी परतें आसमान को ढक लेती हैं । हालांकि ठंड अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है लेकिन बीते एक सप्ताह की तुलना में अब उसकी तीव्रता कम हो गई है । इससे पहले स्थिति यह थी कि रात के समय ओस की बूंदें जमकर बर्फ का रूप ले लेती थीं । घास , पत्तियों और खुले मैदानों पर सफेद चादर जैसी परत दिखाई देती थी तथा ठंड के कारण लोगों के हाथ-पैर तक सुन्न हो रहे थे । वर्तमान मौसम में इस प्रकार की अत्यधिक ठिठुरन से लोगों को राहत मिली है ।

कुल मिलाकर अमरकंटक में जारी धूप-छांव और बादलों की आवाजाही ने जहां मौसम को सुहावना बना दिया है वहीं लंबे समय से पड़ रही भीषण ठंड से जूझ रहे जनजीवन को भी बड़ी राहत प्रदान की है ।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*