ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़भाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*जनसेवा का नया अंदाज आंगन तक पहुंचे अध्यक्ष सुनी माताओं की बात*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज तिवारी की रिपोर्ट


भाटापारा, 5 अक्टूबर- सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने माता देवालय वार्ड के आंगनबाड़ी केंद्र-2 और मुंशी स्माइल वार्ड में ‘आंगन मिलन सेवा उत्सव’ में माताओं-बच्चों से संवाद किया।

शर्मा ने कहा -आंगनबाड़ी केवल केंद्र नहीं, बच्चों के भविष्य की पहली नींव है उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा पर चर्चा की और कहा कि बच्चों का खुशहाल बचपन पूरे समाज की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा बहनों को सम्मानित किया गया। शर्मा ने कहा कि ये बहनें सेवा की मजबूत आधारशिला हैं जो योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाती हैं।

इस दौरान सभापति गोविंद पटेल, पार्षद नंदू वैष्णव, चंद्रशेखर चक्रधारी, शुभम राजपूत, आशीष जायसवाल, CMO शिवकुमार यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Latest
*किसानों को टोकन के माध्यम से उर्वरक विक्रय शुरू* *सवा लाख श्रीसूक्त पाठ एवं दो लाख हवन का भव्य धार्मिक अनुष्ठान जारी* *लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान* *उद्गम क्षेत्र से 300 मीटर के दायरे में निर्माण प्रतिबंधित* *आज फुटबॉल टूर्नामेंट में विधायक होंगे शामिल* *विराट संत सम्मेलन की तैयारियां शुरू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को दिया आमंत्रण* *लकड़ी तस्करी की पोल, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल* *धुंधी महामाया मंदिर मार्ग बना मौत का गड्ढा श्रद्धालुओं का चलना दूभर* *सरयू साहित्य परिषद द्वारा दीपावली महापर्व पर विविध डगर दीप अर्पण अनुष्ठान* *अमरकंटक के कपिलधारा  में 20 दुकानों को हटाया गया*