Global news live
अमरकंटकमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*प्रभारी मंत्री ने जगतगुरु माऊली सरकार फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह को किया संबोधित*

*खेल, जीवन में हार और जीत को समान भाव स्वीकार करने की देती है सीख- प्रभारी मंत्री*

*प्रभारी मंत्री ने जगतगुरु माऊली सरकार फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह को किया संबोधित*

*फुटबॉल टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग में चर्चा कॉलरी जिला कोरिया एवं महिला वर्ग में क्रीड़ा परिसर अमरकंटक की हुई विजय*

*ग्लोबल न्यूज लाइव रिपोर्ट/ श्रवण उपाध्याय
अमरकंटक/अनूपपुर*

मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने कहा है कि खेल जीवन में हार और जीत को समान भाव से स्वीकार करने की सीख देता है । फुटबाल टूर्नामेंट में विजेता एवं उपविजेता टीम का साहस एवं अदम्य देखकर मन प्रसन्नता से प्रफुल्लित है । जो टीम विजय हुई है उसको शुभकामनाएं तथा जो टीम उप विजेता हुई है,वह अपना मन छोटा ना करें क्योंकि कभी-कभी जो खिलाड़ी शतक बनाता है, वह जीरो पर भी आउट हो जाता है। खेल हमेशा खेल भावना से ही खेलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आज खेल को विश्व स्तर पर नई पहचान दे रही है। हमारे प्रदेश के खिलाड़ी आज विश्व स्तर पर अपना परचम लहरा रहे हैं तथा हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सपने को साकार कर रहे हैं। मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार आज अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम अमगवां में आयोजित जगतगुरु माऊली सरकार फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

   प्रभारी मंत्री ने कहा कि खेल हमें अनुशासन, आत्मविश्वास, बौद्धिक प्रखरता, निडरता एवं एकाग्रता विकसित करने में सहायक होता है। हमारी सरकार ने आज महिलाओं को 33% आरक्षण देकर उन्हें आगे बढ़ाया है। आज हमारी बेटियां भी बेटों से कम नहीं है, आज हमारी बेटियां बेटों के साथ कदम से कदम मिलाकर हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए दिन-रात प्रयास कर रही है। उन्होंने फुटबॉल टूर्नामेंट के प्रतिभागियों को उत्साह और सकारात्मक भाव से अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने अनूपपुर जिले के सभी नागरिकों को दीपावली के त्यौहार की शुभकामनाएं दी तथा अनूपपुर और अमरकंटक क्षेत्र के विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों के संबंध में भी लोगों को जानकारी प्रदान की।

  रविवार 27 अक्टूबर 2024 को प्रभारी मंत्री  दिलीप अहिरवार ने फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में फुटबॉल प्रतियोगिता के प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त किया तथा उन्हें खेल को खेल भावना से खेलने हेतु प्रेरित किया। फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें शामिल हुई थी। जिनमें से पुरुष वर्ग का अंतिम फुटबॉल प्रतियोगिता चर्चा कॉलरी जिला कोरिया छत्तीसगढ़ एवं नर्मदापुरम मध्य प्रदेश के बीच खेला गया, जिनमें से 5/0 से चर्चा कॉलरी जिला कोरिया छत्तीसगढ़ विजई हुआ। इसी प्रकार महिला वर्ग में अंतिम मुकाबला क्रीड़ा परिसर अमरकंटक एवं सीएम राइज स्कूल अमगवां के बीच खेला गया। जिनमें 3/1 से क्रीड़ा परिसर अमरकंटक विजई हुआ। प्रभारी मंत्री द्वारा दोनों विजेता टीम को ट्रॉफी, शील्ड एवं 31000 रुपए का नगद पुरस्कार तथा उपविजेता टीम को भी ट्रॉफी शील्ड एवं 21000 रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अमरकंटक के संत जगतगुरु माऊली सरकार, विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष  रामदास पुरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  पार्वती राठौर, जिला पंचायत सदस्य नर्मदा सिंह , हीरा सिंह श्याम , एसडीएम पुष्पराजगढ़ सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि , और नागरिकगण उपस्थित थे। उसके बाद प्रभारी मंत्री अमरकंटक पहुंच मां नर्मदा मंदिर दर्शन किए ।

Latest news
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई* *युवा के एनकाउंटर पर देशभर मे हो रहा प्रदर्शन* *अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका* *योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम सांसद बृजमोहन अग्रवाल*