Global news live
करगी रोड कोटा

*वेलकम फैक्ट्री से परेशान ग्रामीणों ने 2023विधान चुनाव का बहिष्कार किया*

* ग्लोबल न्यूज़**करगीरोड ग्राम पंचायत छेरकाबांधा के ग्रामीणों की समस्या हल होने की वजाय दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है वेलकम प्राइवेट डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री के द्वारा जहरीला गंदा पानी आसपास के क्षेत्र को एवं खेतिहर जमीन को बंजर प्रदूषित कर रहा है यहां पर कई किसानों के खेत की फसल भी जल गई है फैक्ट्री के द्वारा उन्हें मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है एवं फैक्ट्री से निकलने वाले धुवां से ग्रामीण परेशान हो रहे हैं एवं गंदी बदबू के कारण रहना दुबर हो गया है हमारे ग्राम पंचायत के छोटे-छोटे बच्चे पढ़ने जाते हैं जो बदबू की वजह से बीमार पड़ रहे हैं आसपास क्षेत्र में गंदा जहरीला पानी की वजह से हर वर्ष पशु पक्षी भी मर रहे हैं ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत में ग्राम सभा का प्रस्ताव पारित किया गया कि अगर उक्त फैक्ट्री के खिलाफ शासन प्रशासन के द्वारा कार्रवाई नहीं की जाती है तो हम सभी समस्त ग्रामवासी विधानसभा चुनाव 2023 का बहिष्कार करेंगे जिसकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी उक्त बैठक में सरपंच उप सरपंच सचिव एवं ग्राम पंचायत छेरकाबांधा के समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे उन्होंने प्रशासन के ऊपर आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी आज तक कोई भी ठोस कार्यवाही नहीं की गई जिसकी शिकायत को लेकर सरपंच एवं ग्राम वासियों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को आज एक ज्ञापन सौंपा। सरपंच श्याम अवतार ने बताया कि हम लोग ग्राम सभा की बैठक करके प्रस्ताव पारित किए हैं कि इस वर्ष चुनाव2023 का बहिष्कार किया जाएगा इस संबंध में एक ज्ञापन आज हमने एसडीएम साहब कोटा को सौप है

Latest news
*कोटा प्रशासन का चला बुलडोजर वैगेर नाप जोख के * *कोटा प्रशासन के द्वारा बुलडोजर चलाया गया बगैर नाप जोख के* *कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कृषि उपज मण्डी भाटापारा का किया निरीक्षण* *बस्तर 2.0 की शुरुआत: मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा* *कोरबा का रिच लूक स्कूल शिक्षा का व्यापार पैरेंट्स की परेशानी* *छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ के लोकप्रिय चिकित्सक डॉ. पी.के. नियोगी की अस्थियां नर्मदा में प्रवाहित* *भाजपा का 47वें स्थापना दिवस का कार्यक्रम संपन्न* *अमरकंटक में आस्था की डुबकी बैसाखी स्नान हेतु उमड़ रहे श्रद्धालु* *अमरकंटक में नर्मदांचल स्पोर्ट्स क्लब द्वारा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य शुभारंभ* *BMF पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता सम्मान समारोह संपन्न, पत्रकार सुरक्षा कानून की उठी मांग*