Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*प्लेटिनम जुबली के 75 वर्ष पूर्ण होने पर महामहिम राष्ट्रपति  द्रोपति मुर्मू ने की कार्यक्रम का  शुभारंभ*



*ग्लोबल न्यूज लाइव अमरकंटक / श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट *
                     
              भारतीय आदिम जाति सेवक संघ दिल्ली के ठक्कर बापा सदन के विशाल प्रांगण में देश के सुदूर दूरस्थ अंचलों से आए भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के समर्पित लगनशील कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय संग्रहालय का लोकार्पण शिलालेख पट्टिका के पट दर्शन के साथ लोकार्पण किया । इस शुभ अवसर पर महामहिम ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर प्लेटिनम जुबली समारोह वर्ष कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया । इस शुभ अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति महोदया ने भारत सरकार की ओर से किए जा रहे योजनाओं का उल्लेख किया , की सरकार जनजातीय वर्ग के उत्थान हेतु इस ओर गंभीर है और इस दिशा में निरंतर प्रयास रत है , की जनजाति वर्ग का कैसे अधिकाधिक समग्र विकास एवं उत्थान किया जा सके । उल्लेखनीय है कि भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के छात्रावास से विद्या अध्ययन कर इस उच्च पद पर आने के लिए अभियान का अवसर निरूपित किया । सभी उपस्थित जनों ने जोरदार तालियां बजाकर खुशी का इजहार किया ।

इस कार्यक्रम में अमरकंटक से जा कर शामिल हुए भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष धनंजय तिवारी ने बताया कि भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के अध्यक्ष नयन चंद्र हेमवरम ने अपने अध्यक्षता की आसंदी से अपने ओजस्वी भाषण में आगंतुक अतिथियों को गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए भारतीय आदिम जाति सेवक संघ संस्था के 75 वर्षों की उपलब्धियो को विस्तार से जानकारी देते हुए सभी के साथ साझा किया । अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में बताया कि वर्तमान सरकार ने राष्ट्रीय जनजाति संग्रहालय के सौंदर्यकरण विकास एवं सुविधाओं के लिए दिए गए 5 करोड रुपए से विस्तार किया गया , का विशेष उल्लेख किया । इस पावन एवं पुनीत अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने संस्था से जुड़े समर्पित , लग्नशील , जुझारू , कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया । इसमें अजय कुमार चौबे महासचिव , राजेश मालवीय नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ वूमेन’एस चाइल्ड और यूथ डेवलपमेंट नागपुर बनवासी सेवा मंडल का नाम विशेष तौर पर उल्लेखनीय है । यह भी उल्लेखनीय है कि कर्नाटक विधानसभा के उपाध्यक्ष के साथ ही मंडला संसदीय क्षेत्र के सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते जी भी विशेष रूप से कार्यक्रम में उपस्थित रहे । महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष जनजाति नर्तक दल ने अपनी पारंपरिक एवं सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया , इसमें डिंडोरी जिले का बैगा  आदिवासी भील बंजारा समाज का प्रदर्शन नृत्य को विशेष रूप से सराहा गया । श्रीमती सुभाषिनी हेंब्रम अनिल शर्मा मनोहर लाल टिक्कू दीपक राव राणा एवं महेश तथा अनेक कार्यकर्ताओं के पाठक परिश्रम से संस्था का प्लेटिनम जुबली समारोह सफलतापूर्वक समारोह  संपन्न हुआ । प्लेटिनम जुबली समारोह का सफल मंच संचालन श्रीमती किनी चौधरी ने किया । प्लेटिनम जुबली वर्ष समारोह में अन्य के अलावा अमरकंटक शाखा से आलोक तिवारी अध्यक्ष तथा साथ में उनकी पत्नी श्रीमती भावना तिवारी तथा संस्था के संयोजक वरिष्ठ पत्रकार भास्कर रमन भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*