*सभापति सतीश तलरेजा ने नगर सफाई अभियान हेतु तत्परता दिखाईं*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट
मिशन क्लीन सिटी के अंतर्गत पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की नागरिकों से अपील
स्वास्थ्य विभाग के सभापति सतीश तलरेजा ने नगर सफाई अभियान हेतु तत्परता दिखाईं
भाटापारा 2 जुलाई/ नगर पालिका परिषद भाटापारा द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वास्थ्यवर्धक बनाने के लिए लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के निर्देशानुसार तथा सभापति श्री सतीश तलरेजा की अगुवाई में हाल ही में शहर के प्रमुख नालों और नालियों की व्यापक सफाई का अभियान सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अब शहर के सभी वार्डों में डोर-टू-डोर घर-घर कचरा कलेक्शन व्यवस्था को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है।
नुक्कड़ निगरानी, समझाइश और कार्रवाई अभियान
सभापति सतीश तलरेजा की टीम द्वारा विभिन्न वार्डों में विशेष टीमों का गठन किया गया है। यह टीम शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, नुक्कड़ों और संवेदनशील स्थलों पर लगातार निगरानी रख रही है। अभियान के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं घर-घर कचरा संग्रहण में सहयोग नागरिकों को कचरा गाड़ियों रिक्शा/गाड़ियों में ही गीला और सूखा कचरा अलग-अलग देने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
नुक्कड़ निगरानी एवं समझाइश खुले में या सड़कों के किनारे कचरा फेंकने वाले लोगों को मौके पर ही समझाइश देकर कचरा गाड़ी का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है नोटिस एवं जुर्माना की सख्त कार्रवाई: बार-बार समझाइश के बाद भी जो लोग नाली, सड़क या खाली भूखंडों में कचरा फेंककर गंदगी फैला रहे हैं, उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने एवं आर्थिक जुर्माना वसूलने की दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है हमारा उद्देश्य भाटापारा को स्वच्छता में मिसाल बनाना है। नालों की सफाई के बाद अब घर-घर कचरा उठाने की व्यवस्था को 100% सफल बनाना हमारी प्राथमिकता है। जो नागरिक नियमों का उल्लंघन कर खुले में कचरा फेंकेंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी
सतीश तलरेजा सभापति नगर पालिका परिषद भाटापारा नागरिकों से अपील नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा एवं सभापति सतीश तलरेजा ने समस्त भाटापारा वासियों से विनम्र अपील की है कि वे अपनी स्वच्छता दीदियों/कचरा संग्रहकों को ही कचरा दें। कचरा बाहर सड़कों या नालियों में न फेंकें और भाटापारा को स्वच्छ व सुंदर बनाने में नगर पालिका प्रशासन का सहयोग करें
बरसात के पूर्व नगर के समस्त नालो में लगातार सफाई कराने के कारण नगर के किसी भी छेत्र में जल भराव की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई है साथ ही बरसात में संक्रा मक बीमारी ना फैले इसलिए नगर के समस्त नुक्कड़ों से नियमित रूप से कचरा सफाई कार्य कराया जा रहा है
