*शिवरतन शर्मा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का दिया मंत्र*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

*भाजपा की विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न, शिवरतन शर्मा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का दिया मंत्र*
भाटापारा 2 अगस्त/ भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, भाटापारा में विधानसभा स्तरीय संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विधानसभा प्रभारी प्रहलाद रजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा मुख्य रूप से सम्मिलित हुए। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा जनसेवा के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई बैठक को संबोधित करते हुए शिवरतन शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और इसकी वास्तविक ताकत हमारे समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने पर हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा
शिवरतन शर्मा ने कहा कि सशक्त संगठन ही विकसित राष्ट्र और जनसेवा का मजबूत आधार है। एक मजबूत संगठन के माध्यम से ही हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचा सकते हैं। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक ले जाना ही हमारा संकल्प है वहीं विधानसभा प्रभारी प्रहलाद रजक ने कहा कि संगठनात्मक मजबूती के बिना कोई भी दल जनता की सेवा नहीं कर सकता। उन्होंने आगामी सदस्यता संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया जिलाध्यक्ष आनंद यादव ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं और हम सबको मिलकर भाटापारा विधानसभा को संगठन के क्षेत्र में नंबर वन बनाना है। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश तिवारी, अनिल पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष द्वय केजूराम बघेल, सुनील यदु सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षगण, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे.

