Global news live
अमरकंटक

*अमरकंटक का वैतरणी बस स्टैंड अव्यवस्था का शिकार*         

         

*ग्लोबल न्यूज लाइव अमरकंटक / श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक जो एक धार्मिक , तीर्थ स्थल एवं पर्यटन केंद्र स्थल है । अमरकंटक का स्थानीय बैतरणी बस स्टैंड इन दिनों अव्यवस्थाओ का शिकार है । उक्त बस स्टैंड अपनी दुर्दशा और बदहाली का रोना सीधे तौर पर रो रहा है । इसको देखने सुनने वाला कोई नहीं है । वैतरणी बस स्टैंड के दोनों ओर मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं । बारिश के मौसम में जगह-जगह पानी भर जाता है । दुपहिया एवं तिपहिया ऑटो के आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है । बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय के सामने बने चार दुकानों के पास भारी गंदगी का आलम बना रहता है । इसके आसपास साफ सफाई का अभाव भी रहता है । अमरकंटक में अनेक जगहों से यात्री बस साधन से भी आते जाते है । तीर्थ यात्रियों ने बताया कि हम बस स्टैंड में कहीं भी बैठ नहीं सकते हैं । यंहा पर्याप्त साफ सफाई नहीं है और इसके साथ ही यन्हा पर बंदर (मंकी) भी बहुत है जो यहां परेशान करते हैं । रात्रि सफर करने वाले यात्री बताते है की स्टेंड पर पर्याप्त प्रकाश की भी व्यवस्था नही होने के कारण रात्रि कालीन डर बना रहता है । स्थानीय बस स्टैंड में बस एजेंट का कार्य करने वाले ओमप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि गड्ढे एवं साफ सफाई न होने से यात्री अंदर नहीं बैठते हैं । यहां वहां होटल में बैठकर बस आने का इंतजार करते हैं । कई बार  मोटरसाइकिल वाले गिरते पडते रहते हैं तथा मुख्य मार्ग से बस स्टैंड प्रवेश करने वाले मार्ग में पेयजल नल लगाए जाने के कारण गड्ढा खोदा गया था अब तक नहीं भरा गया है । वर्षा काल में यहां पानी का रेला बहता रहता है । उल्लेखनीय है कि उक्त वैतरणी बस स्टैंड का निर्माण  तत्कालीन विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) अमरकंटक के अध्यक्ष भोलानाथ राव के कार्यकाल में आई डी एसएमटी योजना के तहत कराया गया था । उक्त बस स्टैंड पूरे रीवा संभाग में एक देखने योग्य था जिसका उद्घाटन  तत्कालीन मध्य प्रदेश शासन के राज्यपाल प्रोफेसर के. एम.चांडी जी ने किया था । अब उक्त बस स्टैंड अपनी बदहाली पर है , क्या स्थानीय नगर परिषद अमरकंटक उक्त बस स्टैंड को पुनः ठीक करने , मरम्मत सुधार आदि कार्य करने की जहमत करेगा ।

Latest news
*आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर* *रामनवमी पर भाटापारा में निकलेगी भव्य शोभायात्रा*
*कोंडागांव में नल का पानी बना खतरा कीड़े निकलने से हड़कंप, नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप*