छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*रास गरबा स्थल का विधायक इंद्र साव ने किया निरीक्षण*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

*रावणभाठा मे होगा रास गरबा का विशाल आयोजन- विधायक इन्द्र साव*

भाटापारा 14 सितंबर/नगर के रावणभाठा स्थित दशहरा मैदान पर 3 दिवसीय रास गरबा का आयोजन इस माह की 29 तारीख से प्रारंभ हो रहा है। “रंगीला रास गरबा नाईट” के तत्वावधान में पहली बार होने जा रहे इस आयोजन के स्थल का निरीक्षण विधायक इंद्र साव ने किया और उन्होंने सुरक्षा और लाइटिंग व्यवस्था पर ज्यादा जोर देते हुए इसे ओर विशेष ध्यान देने का आयोजकों से आग्रह किया।
नगर की सामाजिक संस्था “रंगीला रास गरबा नाईट” के तत्वाधान में इस बार दशहरा के अवसर पर नगर की महिलाओ बच्चियों के लिए रावणभाठा स्थित दशहरा मैदान पर 3 दिवसीय रास गरबा का आयोजन इस माह की 29 ,30 सितम्बर और 1 अक्टूबर को भव्य रूप से होने जा रहा है, इस आयोजन को लेकर महिलाओं और लड़कियों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है, और हथनीपारा स्थित नवधा रामायण मंडप पर सायं सात बजे से रोजाना हो रही प्रैक्टिस में भाग ले रही है।आयोजक मंडल के निवेदन पर विधायक इंद्र साव ने शनिवार को आयोजन स्थल रावणभाठा स्थित दशहरा मैदान पर  पहुंच कर आयोजकों से चर्चा की।इस दौरान विधायक इंद्र साव ने महिलाओं और नगर की बच्चियों द्वारा माता की भक्ति के लिए किए जाने वाले रास गरबा कार्यक्रम में सुरक्षा का पर्याप्त बंदोबस्त करने तथा लाइटिंग की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने को कहा।

Latest
*एस बीआई कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना* *अमरकंटक में 21 दिवसीय कलश वंदन यात्रा का भव्य समापन* *इन्द्र साव ने मंडी सचिव चुन्नी लाल ध्रुव को दी बधाई* *स्वच्छ भारत मिशन में ₹71,600 के भुगतान अंतर पर उठे सवाल* *ज. पं . से ग्राम पंचायत तक भ्रष्टाचार कार्रवाई के नाम पर सिर्फ जांच   नेवसा में 5.42 लाख के गबन का ... *ब्रेकिंग न्यूज़ अश्वनी शर्मा ने विभागीय समीक्षा बैठक ली* *ब्रेकिंग न्यूज़ कोटा ज.पं .के ग्राम पं. तुलुफ में रेल लाइन पार मोहली में गुणवत्ता फेल आमागोहन में अ... *सेवा संकल्प कार्यशाला में शामिल हुए वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा* *मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्टार्टअप एवं NIPUN मिशन को दी मंजूरी* *हरिभूमि हरियाली अभियान के तहत CVRU में पौधारोपण*