Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*मंदिरों में चोरी करने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट***

*आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मंदिरों में घटित चोरी के 05 सिलसिलेवार मामलों का किया गया खुलासा*
● *आरोपी चोर द्वारा साइकिल से जगह-जगह जाकर मंदिरों में किया जाता था चोरी*
● *पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर किया गया गिरफ्तार*
● *आरोपी के विरुद्ध जिला बिलासपुर में चोरी के कुल 10 मामले पंजीबद्ध होना पाया गया*
● *ग्राम तरपोंगा मंदिर चोरी में आरोपी को गिरफ्तार करते हुए, पूछताछ पर कई अन्य मंदिरों में चोरी का किया गया खुलासा*
● *आदतन चोर द्वारा थाना सिमगा, भाटापारा ग्रामीण, थाना भाटापारा शहर, थाना नांदघाट जिला बेमेतरा के मंदिरों में भी चोरी की घटनाओं को दिया गया था अंजाम*
● *आरोपी से ₹51,000 कीमत मूल्य के आभूषण, नगदी ₹4500 एवं घटना में प्रयुक्त एक साइकिल किया गया बरामद*
● *आरोपी से कुल ₹60,500 कीमत मूल्य का सामान बरामद करने में मिली सफलता*

भाटापारा 25 जुलाई/विगत कई दिनों से जिले के कई मंदिरों में चोरी की घटनाएं सामने आ रही थी। इन समस्त चोरी की घटनाओं के तकनीकी विश्लेषण पर ज्ञात हुआ कि अज्ञात आदतन चोर द्वारा बहुत ही शातिर तरीके से मंदिरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है तथा तुरंत आरोपी मौके से फरार भी हो जा रहा है। इसके साथ ही उक्त घटनाओं में पुलिस द्वारा आसपास एवं मंदिरों में लगे सीसीटीवी फुटेज का भी गहन अवलोकन किया जा रहा था। *कि इसी बीच दिनांक 20.07.2025 को भी थाना सिमगा क्षेत्र के ग्राम तरपोंगी स्थित मंदिर में चोरी की घटना घटित हुई। प्रकरण में थाना सिमगा में अपराध क्र. 389/2025 पंजीबध्द कर जांच विवेचना कार्यवाही प्रारंभ किया। साथ ही मंदिर एवं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन पर मंदिरों में चोरी करने वाले जिला बिलासपुर निवासी एक शातिर चोर की पहचान की* गई।

पुलिस अधीक्षक  भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना सिमगा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी योगेश मसीह को हिरासत में लिया गया* जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा सर्वप्रथम तरपोंगा मंदिर की दान पेटी को चुराना स्वीकार किया गया। साथ ही साथ थाना भाटापारा ग्रामीण, भाटापारा शहर एवं थाना नांदघाट जिला बेमेतरा स्थित मंदिरों में दान पेटी को भी चुराना स्वीकार किया गया। पूछताछ में यह भी पता चला कि *आरोपी द्वारा साइकिल में आकर मंदिर के एवं आसपास इलाको का मुआयना किया जाता था तथा रात्रि में एवं अंधेरे में मंदिर में चोरी कर आरोपी अपने सायकल से फरार हो जाता था।*

इस प्रकार पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर *मंदिरों में चोरी के कुल 05 मामलों का खुलासा किया गया है। इस दौरान पुलिस द्वारा आरोपी से ₹51,000 मूल्य के आभूषण, नगदी ₹4500 एवं घटना में प्रयुक्त एक साइकिल भी बरामद किया गया है। संपूर्ण प्रकरण में आरोपी से कुल ₹60,500 कीमत मूल्य का सामान बरामद करने में सफलता मिली है। आरोपी के विरुद्ध जिला बिलासपुर में चोरी के कुल 10 मामले भी पंजीबद्ध है।* आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समस्त प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

*आरोपी*- योगेश मसीह उम्र 54 वर्ष निवासी ग्राम परसदा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर

*जप्त संपत्ति *
1. चांदी का छात्र कीमती ₹25,000
2. सोने का नथनी कल कीमती ₹25,000
3. चांदी का दो जोड़ी बिछिया ₹1000
4. नगदी ₹4500
5. घटना में प्रयुक्त साइकिल ₹5000

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर 78038 11514

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*