Global news live
कांकेरकोंडागांवछत्तीसगढ़नारायणपुरपंखाजूरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*बस किराया व महंगाई में  अत्यधिक वृद्धि से राहत देने सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव*

कोण्डागांव 05 जून । बस किराया एवं महंगाई में हो रही अत्यधिक वृद्धि से यात्रियों (विशेषकर किसानों) को हो रही कठिनाइयों/परेषानियों से तत्काल राहत प्रदान करने महामहिम राज्यपाल एवं मुख्य मंत्री छत्तीसगढ़ को सम्बोधित ज्ञापन को अनुविभागीय दण्डाधिकारी कोण्डागांव को सीपीआई जिला परिशद् कोण्डागांव के द्वारा 5 जून को सौंपा गया।

सौंपे गए ज्ञापन में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, जिला परिषद् कोण्डागांव, संभाग बस्तर, छत्तीसगढ़ ने आदिवासी बाहुल्य बस्तर संभाग के लाखों दुखी यात्रियों, किसानों, मजदूरों और आम जनता की आवाज को उठाते हुए, बस किराया में हुई अंधाधुंध वृद्धि और उससे उत्पन्न गंभीर संकट की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए लेख किया है कि आदिवासी बाहुल्य बस्तर संभाग पिछड़ा क्षेत्र है, जहाँ रायपुर और बिलासपुर जैसे मुख्य केंद्रों तक आने-जाने के लिए जनता के पास बस यात्रा ही एकमात्र साधन है। ट्रेन या अन्य परिवहन विकल्प यहाँ अत्यंत सीमित हैं या अनुपलब्ध हैं। हाल ही में बस किराया में ₹200-₹250 प्रति यात्री की अतिरिक्त वृद्धि की गई है, जो कि महंगाई के वर्तमान संकट के समय में पूर्णतः असंवेदनशील और जनविरोधी है। जहां एक ओर खाने के तेल, खाद्य सामग्रियों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि होने (महंगाई बढ़ने) से किसान, मजदूर और आम जनता कठिनाईयों से घिर चुकी है, तो वहीं दूसरी ओर बस किराया में होने वाली वृद्धि, सभी के लिए असहनीय बोझ बन गई है।
बढ़े हुए किराए से अपने उत्पादों को बाजार तक पहुँचाने में किसानों, शिक्षा लेने विद्यालयों तक पहुँचने में विद्यार्थियों, चिकित्सा सेवाओं तक पहुँचने में मरीजों और रोजी रोटी कमाने/मजदूरी कार्य के लिए आवाजाही करने वाले मजदूरों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
बस्तर संभाग आदिवासी बहुल क्षेत्र है, जहाँ जनता पहले से ही आर्थिक रूप से कमजोर है और बढ़ती महंगाई के कारण बस किराया में होने वाली वृद्धि, सभी लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ा रहा है।
अतिरिक्त आर्थिक बोझ से राहत देने के लिए मांगेंः-
1) बस्तर संभाग में बस किराया में हुई असंवेदनशील वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए।
2) महंगाई से परेषान किसानों एवं आम यात्रियों को बस किराए में छूट प्रदान किया जाए ।
3) बस्तर संभाग में राज्य सरकार द्वारा संचालित सस्ते बस सेवाओं को बढ़ाया जाए ।
4) स्थायी आधार पर बस्तर संभाग के लिए विशेष यातायात नीति बनाई जाए ।
5) भविष्य में किराया वृद्धि से पहले जनप्रतिनिधियों से सलाह लिया जाए ।
सीपीआई राज्य परिशद् छत्तीसगढ़ के राज्य सचिव एवं बस्तर संभाग के संयोजक तिलक पाण्डे के निर्देष पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंड़िया जिला परिषद् कोण्डागांव जिला सचिव षैलेष के नेतृत्व में जिला सहायक सचिव दिनेष कुमार मरकाम, लक्ष्मण महावीर, दुबेष मरकाम, बिसम्बर मरकाम, मानसिंह, सोमारु गावड़े, सुधरन, सुदान, केषव आदि कम्युनिश्ट ने उपरोक्त ज्ञापन सौंपते हुए कहा है कि बस्तर संभाग की जनता की इस गंभीर समस्या को तत्काल संज्ञान में लेते हुए उचित कार्रवाई किया जाए, अन्यथा सीपीआई अपने संघर्ष और आंदोलन को और तेज करेगी।

Latest news
*बाबा साहेब सेवा संस्था ने दिलाया जरूरत मंद को व्हीलचेयर* *बस किराया व महंगाई में  अत्यधिक वृद्धि से राहत देने सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन* *अमरकंटक से प्रारंभ हुआ था 108 दंडवत नर्मदा परिक्रमा * *विश्व पर्यावरण दिवस पर शंभूधारा में हुआ वृहद पौधरोपण कार्यक्रम* *विश्व पर्यावरण दिवस पर  हुआ पौधारोपण* *ग्राम पंचयतकतों की भेंट चढ़ी आंगनबाड़ी योजना  में गुणवत्ता और स्थान पर सवाल* *वृक्ष धरती के श्रृंगार स्वस्थ पर्यावरण के हैं आधार* *अमरकंटक में ऑल इंडिया ट्रेक कैंप 2026 का सफल आयोजन* *10 युवाओं ने थामा भाजपा का दामन शिवरतन शर्मा ने दिलाई सदस्यता*  *पुलिस की बड़ी कार्रवाई वर्षों से फरार तीन वारंटी गिरफ्तार*