
*बाबा साहेब सेवा संस्था ने दिलाया जरूरत मंद को व्हीलचेयर*
*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव*
*जिलाशासन व समाज कल्याण विभाग के सहयोग से बाबा साहेब सेवा संस्था ने दिलाया जरूरत मंद को व्हीलचेयर*
कोंडागांव बाबा साहेब सेवा संस्था, कोंडागांव और जिला प्रशासन के आपसी सहयोग से महात्मा गांधी वार्ड में एक लकवा ग्रसित श्रीमती मोहिनी मानिकपुरी जैसे जरूरतमंद व्यक्ति तक व्हीलचेयर पहुंचाना समाज में एक सकारात्मक बदलाव को दर्शाता है। यह दिखाता है कि जब सामाजिक संस्थाएं और प्रशासन मिलकर काम करते हैं, तो जमीन पर बैठे अंतिम व्यक्ति तक मदद कितनी संवेदनशीलता और तेजी से पहुँचती है।इस मानवीय और प्रेरणादायक कार्य के लिए बाबा साहेब सेवा संस्था के सभी सदस्यों और जिला प्रशासन की पूरी टीम बधाई की पात्र है। ऐसे प्रयास समाज के अन्य लोगों को भी सेवा भाव के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक पंचू सागर,अध्यक्ष भुवन लाल मार्कंडेय, बामसेफ अध्यक्ष मन्नाराम नेताम,शैलेश शुक्ला सामाजिक कार्यकर्ता,संजय लाला छत्तीसगढ़ मजदूर शक्ति संघ अध्यक्ष, हितेंद्र श्रीवास,ओमप्रकाश नाग, देवानंद चौरे, मुकेश मार्कंडेय, राजेंद्र मानिकपुरी, अन्य संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

