छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज
*कचरे के ढेर में मिला नवजात का शव*

Jiकचरे के ढेर में मिला नवजात का शव
*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*भाटापारा :- सोमवार को भाटापारा मे रिहायशी इलाके के कचरे की ढेर में अविकसित बच्चे की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मामला शहर के महासती वार्ड का है। जब सुबह लोगों ने कचरे के ढेर में एक लाश को देखा करीब पांच-छह माह की उम्र का यह बच्चा अविकसित था लिहाजा माना जा रहा है कि ये किसी के नाजायज ताल्लूकात का नतीजा हो सकता है।जिसे जग जाहिर होने के डर से रात के अधेरे में कचरे के ढेर पास फेंक दिया गया होगा खबर मिलने के बाद शहर पुलिस मौके पर पहुंची और उसने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की मानें तो नवजात शिशु का कूड़ेदान में फेंकना अमानवीय है जिसकी जांच की जाएगी।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
