*बिल्हा में सियाराम व गीतांजलि ने कराया बंद*

*बिल्हा ग्लोबल न्यूज़ योगेश शर्मा की रिपोर्ट**= कवर्धा जिले के बोडला विकासखंड अंतर्गत रेखाखार थाना क्षेत्र के ग्राम लोहारीडीह में विगत दिनों हुई हत्या,आगजनी एवं पुलिस बेरहम पिटाई से लगातार हुई तीन मौत की वजह से पूरे प्रदेश में काग्रेस कमेटी द्वारा 21 तारिक को बंद का आव्हान किया गया था उसी कड़ी में जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी के मार्गदर्शन पर बिल्हा के पूर्व विधायक सियाराम कौशिक व पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष व कांग्रेस कमेटी की ब्लाक अध्यक्ष गीतांजलि कौशिक ने बिल्हा नगर, एवं चकरभाटा को पुर्ण बंद करवाया
सुबह नौ बजे से ही गीतांजलि कौशिक व सियाराम कौशिक कांग्रेस कार्यकताओं के साथ नगर पंचायत बिल्हा ,समीप के ग्रामों के साथ साथ चकरभाटा नगर बंद करवाने निकल पड़े
दोनो ने ही हाथ जोड़कर सभी दुकान संचालक लोगो से निवेदन कर बंद की अपील की
दुकान संचालक लोगो ने भी भरपूर समर्थन देते हुए दुकानें बंद रखी
बंद का समर्थन मागते हुए सियाराम कौशिक ने कहा की वर्तमान में पूरे प्रदेश में बहुत ही तनाव का माहौल बना हुआ है पुलिस की पिटाई से मौत होना सरकार की नाकामी को दर्शाता है
पूर्व जनपद अध्यक्ष गीतांजलि कौशिक ने कहा की पुलिस की पिटाई से मौत होना मतलब प्रदेश में अराजकता का माहौल फैलाना सरकार का होना न होना एक बरोबर है मुख्यमंत्री ,गृह मंत्री को नैतिकता के आधार पर अपने मन से पद से स्तिफा दे देना चाहिए
उपस्थित कार्यकर्ताओं में ब्लाक उपाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह सलूजा, न प उपाध्यक्ष नानक रेलवानी, वरिष्ठ कांग्रेसी केशव पांडे ,विमल अग्रवाल,पार्षद प्रीतम बांधे,रज्जू डहरिया आदि लोग उपस्थित रहे