Global news live
छत्तीसगढ़बिलासपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*गृह मंत्री शर्मा पुलिस विभाग के बिलासपुर रेंज की लेंगे समीक्षा बैठक*

*ग्लोबल न्यूज ब्यूरो बिलासपुर*उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा आज पुलिस विभाग के बिलासपुर रेंज की लेंगे समीक्षा बैठक*

*जिले के कानून व्यवस्था के सम्बंध में पुलिस अधीक्षकों से लेंगे वन टू वन जानकारी*

*महिला एवं बाल अपराध, गौवंश, चाकूबाजी, मादक पदार्थों की स्थिति की करेंगे समीक्षा*

बिलासपुर, ग्लोबल न्यूज़ उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा बिलासपुर प्रवास के दौरान 5 सितंबर को पुलिस विभाग के बिलासपुर रेंज की समीक्षा बैठक लेंगे। इस बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के गृह एवं जेल विभाग के अपर मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, गृह विभाग के सचिव, बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक, और बिलासपुर रेंज के जिलों के पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहेंगे।

बैठक में लंबित गंभीर अपराधों की स्थिति, ब्लाइंड मर्डर के अनसुलझे मामलों, चाकूबाजी, तलवारबाजी और फायरिंग के मामलों की समीक्षा समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही लंबित मर्ग के प्रकरणों, राष्ट्रीय और राज्य मानव अधिकार आयोग के लंबित मामलों की स्थिति की भी समीक्षा की जाएगी। महिला और बाल अपराधों के लंबित प्रकरणों पर चर्चा और पीड़ितों को क्षतिपूर्ति देने, मानव तस्करी के लंबित मामलों, गुमशुदा महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के प्रकरणों, अनुसूचित जाति और जनजाति पर घटित अपराधों एवं राहत राशि के वितरण की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। चिटफंड प्रकरणों की अद्यतन स्थिति, एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज मामलों की जांच की प्रगति और मादक पदार्थों की नष्ट करने की प्रक्रिया, गौवंश से संबंधित अपराधों, वाहन जब्ती और राजसात की कार्यवाही, जिले के कानून व्यवस्था के संबंध में आगामी कार्ययोजनाओं और जिले में लागू की जा रही बेस्ट प्रैक्टिस पर चर्चा की जाएगी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

Latest news
*यातायात समस्या को लेकर तीन दिवसीय धरना* *परमहंस धारकुंडी आश्रम में तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव प्रारंभ* *स्वर्गीय अनिल माधव दवे की नवमी पुण्यतिथि पर संगोष्ठी आयोजित* *अमरकंटक में नर्मदा पुराण और श्रीमद् भागवत पुराण ज्ञान यज्ञ रामघाट में हुआ आरम्भ* *कोंडागांव में विकास को मिल रही नई रफ्तार* *कलशयात्रा के साथ भागवत महोत्सव का शुभारंभ* *नंदेली अस्पताल में राष्ट्रीय मूल्यांकन संपन्न* *डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का  जमकर प्रदर्शन* *अमरकंटक में श्री रुद्र महायज्ञ एवं नर्मदा पुराण का आयोजन* *अमरकंटक के मुख्य मार्ग सरस्वती शिशु मंदिर एवं शिव गोपाल आश्रम के सामने भरता है वर्षा का जल*