Global news live
अमरकंटकमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न*

*थाना अमरकंटक*
*अमरकंटक / श्रवण उपाध्याय ग्लोबल न्यूज*
मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में आज बुधवार को थाना परिसर में आगामी पड़ने वाले त्योहारों के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आहूत की गई ।
अमरकंटक थाना प्रभारी कलीराम परते की अध्यक्षता में बुधवार को थाना परिसर में सांय 05 बजे बैठक संपन्न हुई जिसमे मुख्य तौर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष एडवोकेट रज्जू सिंह नेताम , पार्षद जोहनलाल चंद्रवंशी , शक्ति शरण पाण्डेय, दिनेश द्विवेदी , सुखनंदन सिंह , चुन्नू जैन नगरवासियों के अलावा गणेश उत्सव समिति के सदस्यगण, पत्रकार आदि की उपस्थिति में थाना प्रभारी ने शासन के निर्देश को पालन करते हुए आगामी आने वाले सभी त्योहारों को मनाने की अपील की । हर त्योहार को शांतिपूर्ण तरीको से मनाया जाय । कन्हि भी उपद्रव , वैमनसता पैदा न हो । गणेश पंडालों में दो व्यक्ति हर समय साथ रहे , गणेश मूर्ति अनुरूप पंडाल का मापदंड रखे ज्यादा फैलाव न करे , आरती , पूजन समय पर महिला पुरुष खड़े होने की अलग अलग व्यवस्था रखी जाय । पंडाल की मजबूती भी तगड़ी रखे ताकि आंधी व बारिश में किसी तरह परेशानी न उत्पन्न हो । पंडाल में बिजली कनेक्शन किसी के घर से न लेकर विभाग द्वारा नियम अनुसार प्राप्त कर लगवाए । लकड़ी के पोल पंडाल बनाने में उपयोग करे । मूर्ति विसर्जन निर्धारित बने कुंड में ही करे । डीजे पूरी तरह प्रतिबंध है , पंडालों में धीमे गति से स्पीकर बॉक्स व अन्य यंत्र बजाए पर रात्रि दस बजे तक बंद अवश्य कर दे । मूर्ति विसर्जन रात्रि दस बजे तक ही पूर्ण करें ।
थाना प्रभारी द्वारा यह जानकारी सभी उपस्थित लोगो को प्रतिपालन हेतु चर्चा कर बताया गया ।
उपस्थित पार्षदगणों तथा लोगो ने भी अपने अपने कुछ मुद्दे और सुझाव भी दिए ।

Latest news
*सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की बैठक सम्पन्न* *विधायक सुश्री उसेंडी ने 191 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन* *अश्वनी शर्मा ने द.पू. मध्य रेलवे महाप्रबंधक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा* *आचार्य झम्मन शास्त्री के सानिध्य मे वृन्दावन मे श्रीमदभागवत ज्ञानयज्ञ आयोजन* *कोण्डागांव में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित* *कोण्डागांव पुलिस ने पत्नि की हत्या करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार* *फरसगांव मंडल प्रभारी जितेंद्र सुराना का हुआ स्वागत* *राजेंद्र भारती ने संभाला  विकास प्राधिकरण का कार्यभार* *अमरकंटक में ग्रीष्मकालीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग 05 से 12 मई तक चलेगा * *भिलाई के पटेल अकादमी ने ऑल इंडिया सीनियर बास्केटबॉल ने जीता गोल्ड*