कोंडागांवछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*गुरु बालक दास 219वीं जयंती मनाई गई*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*


*डोंगरी पहाड़ी में महान प्रतापी राजा गुरु बालक दास 219वीं जयंती मनाई गई*
*श्वेत ध्वजारोहण कर हर्ष उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया जयंती*

कोंडागांव जिले में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला मुख्यालय कोंडागांव के डोंगरी पहाड़ी जैतखाम स्थल में 26 अगस्त सोमवार को परम् पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के द्वितीय पुत्र महान प्रतापी बलिदानी राजा गुरु बालकदास जी की 219 वीं जयंती धूमधाम से मनाया गया। जयन्ती के अवसर पर जैतखाम में पूजा अर्चना कर श्वेत ध्वज फहराया गया। जयंती के उत्सव में पंथी नृत्य व भजन कीर्तन किया गया। गुरु बालकदास जयंती प्रतिवर्ष जन्मास्टमी के दिन मनाई जाती है । गुरु बालकदास जी का जन्म 1805 ईस्वी को छत्तीसगढ़ के सोनाखान रियासत के गिरौदपुरी गांव में हुआ था। वे महान क्रांतिकारी, समाज सुधारक, युग पुरुष और मानवाधिकार के लिए सतनामी आंदोलन के प्रणेता व सतनाम धर्म के संस्थापक गुरु घासीदास जी के द्वितीय पुत्र तथा उत्तराधिकारी थे।कार्यक्रम में प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज के महिला पुरूष व बच्चे और बाबा साहेब सेवा संस्था के पदाधिकारीगण भी शामिल हुए।

Latest
*किसानों को टोकन के माध्यम से उर्वरक विक्रय शुरू* *सवा लाख श्रीसूक्त पाठ एवं दो लाख हवन का भव्य धार्मिक अनुष्ठान जारी* *लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान* *उद्गम क्षेत्र से 300 मीटर के दायरे में निर्माण प्रतिबंधित* *आज फुटबॉल टूर्नामेंट में विधायक होंगे शामिल* *विराट संत सम्मेलन की तैयारियां शुरू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को दिया आमंत्रण* *लकड़ी तस्करी की पोल, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल* *धुंधी महामाया मंदिर मार्ग बना मौत का गड्ढा श्रद्धालुओं का चलना दूभर* *सरयू साहित्य परिषद द्वारा दीपावली महापर्व पर विविध डगर दीप अर्पण अनुष्ठान* *अमरकंटक के कपिलधारा  में 20 दुकानों को हटाया गया*