Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*कल्याण सेवा आश्रम एवं गुरु नानक गुरुद्वारा में विशाल भंडारे का आयोजन*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट

अमरकंटक महाशिवरात्रि मेला में तीन दिवसीय कल्याण सेवा आश्रम एवं गुरु नानक गुरुद्वारा में हजारों श्रद्धालुओं को कराया गया भोजन
अमरकंटक (अनूपपुर) –  मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में आयोजित विशाल तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेला के पावन अवसर पर कल्याण सेवा आश्रम एवं गुरु नानक गुरुद्वारा द्वारा बाहर से आए हजारों भक्तों , श्रद्धालुओं , दर्शनार्थियों एवं नर्मदा परिक्रमा वासियों के लिए विशाल भोजन भंडारा एवं लंगर का आयोजन किया गया ।
कल्याण सेवा आश्रम परिसर में आयोजित भंडारे में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं , तीर्थ यात्रियों एवं मेला दर्शन के लिए पहुंचे जनसमूह को विनम्र आग्रह कर आश्रम के विशाल सभा हाल में बैठाकर विधिवत भोजन प्रसाद ग्रहण कराया गया । महाशिवरात्रि के अवसर पर आश्रम के मुख्य द्वार पर श्रद्धालुओं का स्वागत कर उन्हें भोजन हेतु आमंत्रित किया गया ।
इस सेवा कार्य में कल्याण सेवा आश्रम के प्रबंध न्यासी एवं ट्रस्टी स्वामी हिमाद्री मुनि जी महाराज , स्वामी धर्मानंद जी महाराज , स्वामी जगदीशानंद जी महाराज , स्वामी हरस्वरूप जी महाराज एवं स्वामी राघवानंद जी महाराज ने स्वयं उपस्थित रहकर श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद वितरित किया तथा सेवा कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई ।
वहीं स्थानीय गुरु नानक गुरुद्वारा में भी पंजाब से आए सेवादारों द्वारा 15 , 16 एवं 17 फरवरी को लगातार तीन दिनों तक विशाल लंगर का आयोजन किया गया । सरदार जंग सिंह के नेतृत्व में सरदार विनय सिंह एवं अन्य सहयोगियों द्वारा श्रद्धालुओं को भोजन कराया गया । इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा पहुंचकर लंगर प्रसाद ग्रहण किया ।
महाशिवरात्रि मेला के दौरान इस प्रकार के सेवा कार्यों से अमरकंटक की धार्मिक परंपरा , सेवा भावना एवं अतिथि सत्कार की गौरवशाली संस्कृति का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला ।

Latest news
*अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका* *योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम सांसद बृजमोहन अग्रवाल* *अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सिटी मॉल में सामूहिक योगाभ्यास* *मोदी सरकार के 12 वर्ष बेमिसाल शिवरतन शर्मा*  *कोण्डागांव मे सर्व आदिवासी समाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 22 जून को * *इंट्रा बास्केटबॉल प्रतियोगिता का विधायक इन्द्र साव ने किया भव्य शुभारंभ* *छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज 4230 का ब्लॉक स्तरीय संगठन* *अश्वनी शर्मा के नेतृत्व मे हुए संवेदनशील पहल को मिल रही सराहना* *अमरकंटक में एमपी  सीजी एनसीसी ट्रेकिंग शिविर का शुभारंभ*