Global news live
भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*मेसरयूसाहित्य का जागरण
अभियान*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट**भाटापारा के मंगल बाजार मेसरयूसाहित्य का जागरण
अभियान

भाटापारा 7 मई/जल संचय पौधारोपण एवं नदी संरक्षण पर बुद्धिजिवियो द्वारा प्रेरक आव्हान
भीषण गर्मी का दौर चल रहा है जल संकट की चर्चा चंहुओर हो रही है साथ ही साथ परिस्थिति के निदान की दिशा मे भी प्रयासों का सिलसिला प्रारंभ होता हुआ नजर आ रहा है,एक ओर जहां प्रशासन द्वारा जल संचय महाअभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है,वहीं सार्वजनिक संस्थाओं द्वारा भी इस दिशा मे पहल प्रारंभ कर दी गयी है,इसी कड़ी मे नगर की रचनात्मक संस्था सरयू साहित्य परिषद एवं नगर के सुधिजनों की भागीदारी से प्रकृति संरक्षण महा अभियान प्रारंभ किया गया है जिसका शुभारंभ अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर पत्रक पूजन एवं संकल्प आव्हान से हुआ।
*मंगल बाजार मे जागरण सभा आयोजित*
अक्षयता के वरदान दिवस अक्षय तृतीया से प्रारंभ हुए प्रकृति संरक्षण महा अभियान विभिन्न कड़ियों मे संपादित होनी है जिसका मूल उद्देश्य प्रकृति संरक्षण के लिए जन भागीदारी सुनिश्चित करना,इसके तहत जहां आव्हान पत्रक के अर्पण का दौर जारी है,वहीं सार्वजनिक सरोकार के स्थलों मे जागरण सभा का भी सूत्रपात किया गया है,इसी कड़ी मे शहर के महत्वपूर्ण एवं प्रत्येक मंगलवार को संचालित होने वाले मंगल बाजार जहां बड़े पैमाने पर जनमानस की उपस्थिति रहती है,उपरोक्त स्थल मे पत्रकार मुकेश शर्मा एवं परिषद के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा के संचालन मे जन जागरण सभा का आयोजन किया गया,संध्या चार बजे नवधा चौक मे आयोजित जागरण सभा मे बड़ी संख्या मे जनमानस एवं बुद्धिजीवी वर्ग की भागीदारी नजर आयी
*बुद्धिजीवी वर्ग के विचार एवं आव्हान*
प्रकृति  के अहम बिंदु जल,वृक्ष एवं नदियों के संरक्षण को लेकर सरयू साहित्य परिषद एवं नगर के सुधिजनों द्वारा आरंभ किए गये प्रकृति संरक्षण महा अभियान के तहत आयोजित जन जागरण सभा मे भी इन्ही बिन्दुओ पर प्रमुखता से चर्चा हुई तथा नगर के बुद्धिजीवी वर्ग द्वारा इस विषय पर विस्तार से अपने विचार रखे गये,प्रकृति क्षरण के कारक एवं निवारण को लेकर विभिन्न बिन्दु उभर कर सामने आये,समस्त वक्ताओं जिनमें पत्रकार रविन्द्र गिन्नौरे, घनश्याम पुरोहित कल्याण सिंह ठाकुर,साहित्यकार अजय अमृतांशु,पूर्व प्राचार्य शिवलाल यादव,भूषण मरकाम,डाॅ साहू जी, रामदास लहरे  द्वारा एक स्वर मे जनमानस से जल संचय के लिए वाटर हार्वेस्टिंग,पौधारोपण वृक्ष संरक्षण का आव्हान किया गया।
*नदी के अतिशय दोहन पर हुई चिंता*
जन जागरण सभा मे विचार अभिव्यक्ति की कड़ी मे जल संचय पौधारोपण वृक्ष संरक्षण जैसे अहम विषय पर विचार एवं आव्हान की बानगी नजर आयी,वहीं वक्ताओं द्वारा नदी के अतिशय दोहन पर भी चिंता व्यक्त की गयी जिसके तहत ग्रीष्म कालीन धान की फसल के बजाय अन्य फसलों के उत्पादन पर विचार का आव्हान किसानों से किया गया वहीं अवैध रेत उत्खनन की बढ़ती तादाद के चलते नदी के बिगड़ते स्वरुप पर भी चिंता जाहिर की गयी, तथा इस दिशा मे ठोस एवं सतत कदम उठाए जाने की मांग भी समस्त जनों द्वारा प्रशासन से की गयी है,जन जागरण सभा मे नगर के बुद्धिजीवी वर्ग सहित विभिन्न वर्गों जिनमे पार्षद मनीष मिश्रा,प्राचार्य दिनेश शर्मा, हरिहर शर्मा, चन्द्र भूषण पाण्डेय राज कुमार यदु, प्रकाश तिवारी जितेन्द्र मिश्रा,आदि की अहम भागीदारी रही

Latest news
*स्वामी परमहंस श्री सच्चिदानंद जी महाराज को दी गई समाधि* *मां नर्मदा की नई और भव्य प्रतिमा 11 फरवरी 2026 को विराजित की जाएगी* *भाटापारा विकास कार्यों को नई पहचान मिलेगी अश्वनी शर्मा* *बस्तर पण्डुम समापन समारोह में बच्चों को मिला केंद्रीय गृहमंत्री का सम्मान* *उद्योग मंत्री लखन लाल  ने पटेल समाज को दी 10 लाख के  की सौगात* *दूरदर्शन पर कल से होगा रायपुर साहित्य महोत्सव का प्रसारण* *शिवरतन शर्मा ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण भूमि पूजन* *11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा *