Global news live
कोंडागांवसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*कबड्डी टीम ने रायपुर संभाग स्तरीय खेलकूद स्पर्धा में जीता प्रथम पुरस्कार, नेशनल में हुआ चयन*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*



*केंद्रीय विद्यालय कोंडागाँव की कबड्डी टीम ने रायपुर संभाग स्तरीय खेलकूद स्पर्धा में जीता प्रथम पुरस्कार, नेशनल में हुआ चयन*

*कोंडागाँव, 13 जुलाई 2024:* केंद्रीय विद्यालय कोंडागाँव की कबड्डी टीम ने रायपुर संभाग के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों के बीच आयोजित 53वीं संभाग स्तरीय खेलकूद स्पर्धा 2024 में प्रथम पुरस्कार जीतकर अपने जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता केन्द्रीय विद्यालय कोरबा क्रमांक 4 में आयोजित की गई थी।
कोंडागाँव की टीम की शुरुआत रायपुर की टीम से हारने से हुई थी। नई टीम होने के कारण, वर्षों से पुरानी टीमों का दबदबा होने के चलते, कोंडागाँव के खिलाड़ी थोड़े घबराए हुए थे लेकिन उनके अनुरक्षक शिक्षक मनोज कुमार ध्रुवे ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और उन्हें प्रेरित किया। इसका परिणाम यह हुआ कि कोंडागाँव की टीम ने एक के बाद एक खैरागढ़, नारायणपुर और जांजगीर को हराते हुए फाइनल में जगह बनाई और फाइनल में शानदार जीत हासिल करते हुए प्रथम पुरस्कार अपने नाम कर लिया। वहीं इस प्रतियोगिता को जीत कर कोंडागांव की टीम ने नेशनल में जगह बना ली है।
इसके अलावा, लेखा नेताम ने अंडर -17 जूडो में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। चेस, बैडमिंटन, तीरंदाजी में भी कोंडागाँव के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बेहतरीन स्थान प्राप्त किए। खो-खो और टेबल टेनिस में भी टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया।
12 जुलाई, 2024 को सभी टीम देर रात कोंडागाँव लौटीं जहाँ उनके अभिभावकों और शिक्षकों ने उनका भव्य स्वागत किया।
विद्यालय के प्राचार्य नंदकिशोर वासनिक ने नन्हें खिलाड़ियों के इन अद्भुत प्रयासों की सराहना करते हुए सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह जीत कोंडागाँव के विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम और समर्पण का प्रतीक है। यह निश्चित रूप से जिले के अन्य विद्यार्थियों को प्रेरित करेगा और उन्हें खेलकूद में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

Latest news
*मां नर्मदा की नई और भव्य प्रतिमा 11 फरवरी 2026 को विराजित की जाएगी* *भाटापारा विकास कार्यों को नई पहचान मिलेगी अश्वनी शर्मा* *बस्तर पण्डुम समापन समारोह में बच्चों को मिला केंद्रीय गृहमंत्री का सम्मान* *उद्योग मंत्री लखन लाल  ने पटेल समाज को दी 10 लाख के  की सौगात* *दूरदर्शन पर कल से होगा रायपुर साहित्य महोत्सव का प्रसारण* *शिवरतन शर्मा ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण भूमि पूजन* *11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा*