Global news live
मध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूजहरदा ग्लोबल न्यूज म.प्र

*हरदा में दसवीं की छात्रा ने की आत्महत्या *

*हरदा ग्लोबल न्यूज से अजय कुशवाहा की रिपोर्ट *


हरदा में दसवीं की छात्रा ने की आत्महत्या मां के बाजार जाने के बाद घर में लगाई फांसी सुइसाइड के कारणो का पता लगाने में जूटी पुलिस
हरदा की सिराली तहसील क्षेत्र में सोमवार की शाम एक 16 वर्षीय छात्रा ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर सुइसाइड कर लिया । पुलिस ने शव को स्वास्थ्य केंद्र में रखा है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए खिड़कियां भेजा जाएगा । पुलिस आत्महत्या के कारणो का पता लगाने में जुट गई है। मृतक की पहचान ज्योति 16 के रूप में हुई है जो स्थानीय सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा थी । पुलिस के अनुसार ज्योति पुराना बस स्टैंड चारुवा रोड स्थित एक किराए के मकान की पहली मंजिल पर अपने परिवार के साथ रहती थी । घटना के समय उसकी मां सिलाई के कपड़े खरीदने बाजार गई थी। घर में अकेले रहते हुए उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई की ।शव को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत्यु की पुष्टि की। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।

Latest news
*अमरकंटक में ठंड की एक बार फिर दस्तक* *प्रतिज्ञा पटेल ने अमरकंटक में किया विधि-विधान से समापन* *भाटापारा को छत्तीसगढ़ बजट 2026 में करोड़ों की ऐतिहासिक सौगात* *नगरपालिका प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 5 एकड़ अवैध कब्जा हटाया गया* *पेंड्रा में विवाह भवन के सामने लाइबेरी निर्माण विवाद घोर लापरवाही का आरोप* *तृप्ति अग्रवाल कड़ी मेहनत और लगन से सिविल जज बनीं, कोटा का बढ़ाया मान* *गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही की बेटी ने रचा इतिहास, बनीं सिविल जज* *डॉ. खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित* *अमरकंटक के रामघाट में नेत्रहीन युवक की डूबने से हुई मृत्यु* *5 एकड़ वनभूमि पर अवैध कटाई, विभागीय कार्रवाई पर उठे सवाल*