Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*प्रतिज्ञा पटेल ने अमरकंटक में किया विधि-विधान से समापन*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

नर्मदा नदी परिक्रमा पूर्ण : प्रतिज्ञा पटेल ने अमरकंटक में किया विधि-विधान से समापन

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में मध्य प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की पुत्री प्रतिज्ञा पटेल की पतित पावनी मां नर्मदा परिक्रमा यात्रा विधिवत रूप से पूर्ण हो गई ।

परिक्रमा के समापन अवसर पर पावन नगरी अमरकंटक स्थित नर्मदा उद्गम स्थल मंदिर एवं नर्मदा कुंड में आचार्य-पुरोहितों के मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से पूजन-अर्चन , आरती तथा कन्या पूजन-भोजन संपन्न कराया गया ।

अमरकंटक में आस्था का पूर्णत्व

माई की बगिया में संकल्प से सिद्धि तक
उल्लेखनीय है कि लगभग दो माह पूर्व माई की बगिया एवं नर्मदा उद्गम स्थल से विधिवत संकल्प लेकर परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ किया गया था । यात्रा के दौरान नर्मदा तटवर्ती विहंगम स्थलों का अवलोकन एवं चित्रांकन भी किया गया ।
समापन अवसर पर मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल , विधायक जालम सिंह पटेल , परिजन एवं शुभेच्छुजन उपस्थित रहे ।
प्रतिज्ञा पटेल ने परिक्रमा को सफल , सुखद एवं आध्यात्मिक रूप से समृद्ध अनुभव बताते हुए कहा कि यात्रा से संबंधित कुछ चित्रकारी कार्य अभी शेष हैं जिन्हें शीघ्र पूर्ण किया जाएगा ।
संपूर्ण पूजन-अर्चन पंडित उमेश द्विवेदी , पंडित उत्तम द्विवेदी आदि ब्राह्मणों द्वारा  विधि-विधान से संपन्न कराया गया ।

Latest news
*प्रतिज्ञा पटेल ने अमरकंटक में किया विधि-विधान से समापन* *भाटापारा को छत्तीसगढ़ बजट 2026 में करोड़ों की ऐतिहासिक सौगात* *नगरपालिका प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 5 एकड़ अवैध कब्जा हटाया गया* *पेंड्रा में विवाह भवन के सामने लाइबेरी निर्माण विवाद घोर लापरवाही का आरोप* *तृप्ति अग्रवाल कड़ी मेहनत और लगन से सिविल जज बनीं, कोटा का बढ़ाया मान* *गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही की बेटी ने रचा इतिहास, बनीं सिविल जज* *डॉ. खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित* *अमरकंटक के रामघाट में नेत्रहीन युवक की डूबने से हुई मृत्यु* *5 एकड़ वनभूमि पर अवैध कटाई, विभागीय कार्रवाई पर उठे सवाल* *ब्लॉक कांग्रेस ने कस्तूरबा गांधी मौलाना अबुल कलाम आजाद और डॉ खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि मनाई*