कोंडागांवछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*पुलिस अधीक्षक ने ली क्राइम मीटिंग।*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*




*लंबित अपराधों के निकाल एवं बेहतर पुलिसिंग के लिए पुलिस अधीक्षक ने ली क्राइम मीटिंग।*

*थाना प्रभारियों को थाना आए फरियादियों के तुरंत सुनवाई के निर्देश।*

*गांव-गांव में चलित थाना लगा कर शिकायतों के निराकरण के निर्देश।*

*असामाजिक तत्व एवं अपराधियों पर कार्यवाही हेतु विजिबल पुलिसिंग के साथ ,प्रतिदिन संध्या पेट्रोलिंग के दिए आदेश।*

पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री वाय अक्षय कुमार (भा.पु.से.) द्वारा आज लंबित अपराधों के शीघ्र निकाल एवं अपराधों की रोकथाम तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय मीटिंग हाल में समस्त अनुविभागीय अधिकारी, थाना प्रभारियों का अपराध समीक्षा मिटींग लिया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित प्रकरणों का केस डायरी का स्वयं अवलोकन किया गया एवं लंबित प्रकरणों को पूर्ण कर शीघ्र निकाल हेतु दिशा निर्देश दिये गये। ऐसे अपराध जो लंबे समय से लंबित है उनके निकाल हेतु विशेष अभियान चलाने तथा मिटिंग के दौरान लंबित समंस वारंट की तामिली शत् प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश थाना प्रभारियों को दिया गया।

थानों में अपनी शिकायत लेकर आये फरियादियों से मित्रवत व्यवहार करने एवं उनके शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये इसी प्रकार जनता व पुलिस के मध्य मधुर संबंध स्थापित करने हेतु गांव गांव जाकर चलित थाना लगाने एवं सामुदायिक पुलिसिंग, सायबर क्राईम, एटीएम एवं बैंक फ्राड, यातायात नियमों का पालन करने बाबत् जागरूकता अभियान सभी थाना क्षेत्रों में चलाने के निर्देश दिये गये। असामाजिक तत्वों पर निगाह रखने एवं उन पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारी एवं अनुविभागीय अधिकारियों को अपने थाना क्षेत्र में निरंतर पेट्रोलिंग करने एवं चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु आदेश दिए गए।

क्राईम मिटींग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रूपेश कुमार डाण्डे, सभी राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Latest
*अमरकंटक में नाग पंचमी में उमड़ा आस्था का सैलाब* *अमरकंटक में हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस* *रतनपुर आत्मानंद कन्या विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस* *रतनपुर महामाया मंदिर में VIP दर्शन शुरू* *16 अगस्त को रतनपुर में क्वीन्स ऑफ रतनपुर समूह द्वारा सावन उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया* *कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक परंपरा आस्था संस्कृति से जुड़ी एक महत्वपूर्ण रीति भी है  शिवरतन शर... *जय स्तंभ चौक में किया ध्वजारोहण देशप्रेम और विकास का दिया संदेश* *राष्ट्रभक्ति और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस* *भाटापारा वृंदावन कॉलोनी में ध्वजारोहण वृक्षारोपण और सामाजिक एकता का संदेश* *2026-2028 के लिए रेलवे समिति गठित यात्रियों की आवाज बनेंगे नवमनोनीत सदस्य*