Global news live
कोंडागांवछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*आईटीबीपी ने मनाया अपना 17वां स्‍थापना दिवस*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*


क्षेत्रीय मुख्‍यालय (भुवनेश्‍वर), आईटीबीपी ने मनाया अपना 17वां स्‍थापना दिवस

09 जुलाई, 2024 को कोंडागांव (छ.ग.) में स्थित आईटीबीपी के सामरिक क्षेत्रीय मुख्‍यालय (भुवनेश्‍वर) द्वारा अपना 17वां स्‍थापना दिवस बड़ी धूमधाम व हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया। स्‍थापना दिवस पर श्री राणा युद्धवीर सिंह, डी.आई.जी. द्वारा ध्‍वजारोहण कर शानदार गार्ड ऑफ ऑनर लिया गया। इस मौके पर श्री राकेश कुमार, सेनानी (स्‍टाफ), अन्‍य अधिकारी व जवान उपस्थित रहे। श्री राणा युद्धवीर सिंह ने सभी जवानों व उनके परिवारों को स्‍थापना दिवस की ढेरों शुभकामनाएं व बधाई प्रेषित कीं।
श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इस क्षेत्रीय मुख्‍यालय की स्‍थापना 17 साल पहले 09 जुलाई, 2008 को हुई थी। अपनी स्‍थापना से लेकर आज तक इस क्षेत्रीय मुख्‍यालय एवं इसकी अधीनस्‍थ वाहिनियों द्वारा सदैव देश एवं आईटीबीपी के यथ और स्‍वच्‍छ छवि के लिए कार्य किया है। श्री सिंह ने बताया कि हमारे सेक्‍टर की तैनाती छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित इलाकों में है, जहां पर हमारे जवान दिन-रात देश व यहां के लोगों की सुरक्षा में लगे हुए हैं। हमारे जवानों के साहस एवं कठिन परिश्रम के चलते पिछले कुछ समय में हमने बड़ी कामयाबी मिली हैं।
इसी तरह का स्‍थापना दिवस समारोह इस क्षेत्रीय मुख्‍यालय के खोर्द्धा, भुवनेश्‍वर (ओडिशा) स्थित कार्यालय में भी उल्‍लासपूर्वक मनाया गया, जहां पर ध्‍वारोहण के साथ-साथ जवानों के लिए बड़े खाने का भी आयोजन किया गया।

Latest news
*सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की बैठक सम्पन्न* *विधायक सुश्री उसेंडी ने 191 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन* *अश्वनी शर्मा ने द.पू. मध्य रेलवे महाप्रबंधक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा* *आचार्य झम्मन शास्त्री के सानिध्य मे वृन्दावन मे श्रीमदभागवत ज्ञानयज्ञ आयोजन* *कोण्डागांव में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित* *कोण्डागांव पुलिस ने पत्नि की हत्या करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार* *फरसगांव मंडल प्रभारी जितेंद्र सुराना का हुआ स्वागत* *राजेंद्र भारती ने संभाला  विकास प्राधिकरण का कार्यभार* *अमरकंटक में ग्रीष्मकालीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग 05 से 12 मई तक चलेगा * *भिलाई के पटेल अकादमी ने ऑल इंडिया सीनियर बास्केटबॉल ने जीता गोल्ड*