अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*लालपुर से अंग्रेज़ी शराब की बड़ी खेप बरामद , तीन गिरफ्तार*

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवणउपाध्याय रिपोर्ट*

अमरकंटक पुलिस थाना की बड़ी कार्यवाही                                  



अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक की स्थानीय पुलिस ने लालपुर क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए अंग्रेज़ी शराब की बड़ी खेप जब्त की है । मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर अमरकंटक थाना पुलिस ने शनिवार देर शाम लालपुर मार्ग पर वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया । इसी दौरान संदिग्ध हालत में जा रही बोलेरो वाहन (एमपी 36 सी 3101) को रोककर तलाशी ली गई ।

तलाशी के दौरान वाहन में छिपाकर रखी गई 72 क्वार्टर अंग्रेज़ी शराब  जिसकी अनुमानित कीमत 14 हजार रुपये बताई गई है तथा 48 क्वार्टर प्लेन शराब बरामद हुई । महिंद्रा बोलेरो वाहन जिससे अवैध शराब परिवहन किया जा रहा था जिसकी कीमती 10 लाख जप्त किया है ।
पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को पकड़ा है और वे तीनों निवासी राजेंद्रग्राम जिला अनूपपुर को पकड़ने में सफलता हासिल की है ।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी आसपास के क्षेत्रों में आपूर्ति के इरादे से शराब लेकर जा रहे थे । आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 के तहत मामला दर्ज कर वाहन को भी जप्त कर लिया गया है । आगे की जांच की जा रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन से लोग जुड़े हुए हैं ।

इस पूरी कार्रवाई में  नगर निरीक्षक लाल बहादुर तिवारी के मार्गदर्शन एवं उपनिरीक्षक पी.एस. बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम — अमलेश बघेल , पवन तिवारी , रवि पटेल और रघुराज सिंह — ने अहम भूमिका निभाई । पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन और बिक्री पर सख्त निगरानी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा ।

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह कार्रवाई क्षेत्र में सक्रिय शराब माफियाओं को बड़ा संदेश देगी और भविष्य में इस तरह की तस्करी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी ।

Latest
रविवार को रंगीन थे सीएमओ साहब पीएनबी के सामने खंभे से टकराई गाड़ी* *मां चंडी मंदिर शीतला मैया मंदिर में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित* *मारवाड़ी राधाकृष्ण मंदिर से अग्रसेन भवन तक भक्ति का रेला ऐतिहासिक शोभायात्रा* *कल्याण सेवा आश्रम से   108 कन्याओं ने कलश धारण कर बढ़ाई शोभा* *नगर साहू समाज भाटापारा के कार्यकारिणी
की घोषणा है*
*भाटापारा रामलीला का प्रारंभ 11 अक्टूबर शुरू* *ब्रेकिंग न्यूज़ रतनपुर गीता प्रेस स्टॉल का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया*   *फिनलैंड के निक्लस पाल्डेनियस ने पैदल नर्मदा  यात्रा शुरू की* *यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में 23 अक्टूबर से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव* *अमरकंटक में पितृमोक्ष अमावस्या पर नर्मदा तटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब*