छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

* नववर्ष पर पुलिस अलर्ट: बदमाशों पर नकेल, शांति-व्यवस्था सर्वोपरि*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

*गुंडा बदमाशों, निगरानी बदमाशों की परेड लेकर नववर्ष के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु दिया गया, सख्त हिदायत*

भाटापारा 31 दिसंबर/पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में *नववर्ष में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु असामाजिक तत्वों तथा शांति व्यवस्था बाधित करने वाले अपराधिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार* जारी है। इसी क्रम में आज *दिनांक 30.12.2025 को थाना सिटी कोतवाली, पलारी, चौकी करहीबाजार क्षेत्र अंतर्गत निवासरत गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को थाना सिटी कोतवाली बुलाया गया*। इस दौरान थाना सिटी कोतवाली में  निधि नाग एसडीओपी बलौदाबाजार, निरीक्षक अजय झा थाना प्रभारी सिटी कोतवाली द्वारा *सभी गुंडा बदमाशों एवं निगरानी बदमाशों को नव वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न आयोजनों के मद्देनजर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा शासन के नियमों का पालन करने हेतु हिदायत दिया गया। इसके अतिरिक्त इन सभी गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को स्पष्ट रूप से समझाया गया कि किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर करवाई कार्यवाही की जाएगी।* जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा अंवैधानिक कार्यों में लिप्त तथा अपराधिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Latest
*चैंपियन मार्शल आर्ट एकेडमी  प्रशिक्षक और बच्चों के द्वारा दीपावली उत्सव * *किसानों को टोकन के माध्यम से उर्वरक विक्रय शुरू* *सवा लाख श्रीसूक्त पाठ एवं दो लाख हवन का भव्य धार्मिक अनुष्ठान जारी* *लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान* *उद्गम क्षेत्र से 300 मीटर के दायरे में निर्माण प्रतिबंधित* *आज फुटबॉल टूर्नामेंट में विधायक होंगे शामिल* *विराट संत सम्मेलन की तैयारियां शुरू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को दिया आमंत्रण* *लकड़ी तस्करी की पोल, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल* *धुंधी महामाया मंदिर मार्ग बना मौत का गड्ढा श्रद्धालुओं का चलना दूभर* *सरयू साहित्य परिषद द्वारा दीपावली महापर्व पर विविध डगर दीप अर्पण अनुष्ठान*