Global news live
करगी रोड कोटा

*शासकीय प्राथमिक शालागंज स्कूल में पानी से जलमग्न*

*ग्लोबल न्यूज लाइव रामनारायण यादव की रिपोर्ट*शासकीय प्राथमिक शाला गंज स्कूल मैदान में बरसाती पानी जाम, छोटे छोटे स्कूली बच्चों आने जाने परेशानियां उठानी पड़ रहा है।
कोटा ब्लाक मुख्यालय होने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं कर पा रहे हैं।

करगीरोड (कोटा) – कोटा नगर पंचायत के वार्ड नं 10 गंज स्कूल कक्षा पहली से आठवीं तक स्कूल मैदान में कोटा में लागातार दो दिनों से बारिश होने के कारण स्कूल मैदान के सामने बारिश के पानी गिरने से जाम हो गया है वहीं स्कूली छोटे छोटे स्कूली बच्चों को आने जाने और खेल मैदान में पानी जाम हो जाने से परेशानियां उठानी पड़ रहा है, वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधि और ब्लाक मुख्यालय अधिकारी महज पांच सौ छै सौ मीटर दूरी पर कोटा एसडीएम और विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय भी लेकिन स्कूली बच्चों का परेशानियां दूर नहीं हो पा रहा है, गौरतलब है कि प्राथमिक शाला के छोटे-छोटे बच्चों को मध्यान्ह भोजन के लिए रसोई घर आना जाना पड़ रहा है, वहीं बरसाती पानी में छोटे छोटे कीड़े भी रहते वहीं बच्चों को हाथ पैर काटने का डर बना हुआ है लेकिन शासकीय प्राथमिक शाला गंज कोटा में ना अधिकारी ध्यान दें रहे हैं या जनप्रतिनिधि वहीं स्कूल के पीछे तलाब भी है ऐसे में बरसात के दिनों में ज्यादा खतरा बना रहता है, वहीं डबरा पारा पहाड़ के पानी स्कूल मैदान में गड्ढा होने के कारण बरसाती पानी यही जाम हो जाता है।

छोटा साहू पार्षद वार्ड नं 10 ने कहा की कोटा नगर पंचायत की जेसीबी मशीन मांग कर स्कूल मैदान से पानी की निकासी किया जायेगा।

प्राथमिक शाला प्रधान पाठक लिपिका मरावी से इस संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए फोन लगाया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

Latest news
*श्रद्धा-भक्ति से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती* *इंदौर निवासी अमजद खान ने अपनाया सनातन हिंदू धर्म * *अमरकंटक नगर पालिका का अवैध कब्जे पर का चला बुलडोजर* *भुंडा कोना हनुमान मंदिर के पास  बोलेरो  पलटी 04 लोग हुए घायल * *विप्र सेवा संघ एवं सर्व समाज के तत्वावधान में परशुराम जन्मोत्सव पर निकल गई भव्य शोभा यात्रा* *किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण* *जिले की 33 सड़क निर्माण का मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन* *ग्राम मथनीबेड़ा में अस्मिता परियोजना का शुभारंभ* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक* *लालसोट महिला मंडल द्वारा परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम*