करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज
*मृत पशुओं को व्यवस्थित करने के लिए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल आगे आए*

*कोटा ग्लोबल न्यूज ब्यूरो गोपाल यादव की रिपोर्ट*बिलासपुर कलेक्टर के आदेशानुसार कोटा एसडीएम युगल किशोर उर्वशा एवं कोटा तहसीलदार प्राजंल मिश्रा कोटा टी आई मुख्य नगर पालिका अधिकारी एस एस खूंटे के नेतृत्व मेंआज दिनांक को नगर पंचायत कोटा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक में मृत पशुओ के उठाव हेतु नगर क्षेत्र से बाहर व्यवस्थित करने के लिए बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद की संयुक्त बैठक रखी गई। बैठक में बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद द्वारा मृत पशुओं को व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी ली गई है ।नगर पंचायत बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद से समन्वय स्थापित करेंगे। उपरोक्त बैठक सौहाद्र पूर्ण रही। उपरोक्त बैठक में एसडीम कोटा तहसीलदार सीएमओ एवं एसएचओ कोटा उपस्थित थे।
