Global news live
छत्तीसगढ़रायपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*असंगठित कामगार कांग्रेस और किसान कांग्रेस के दर्जनों पदाधिकारी भाजपा में शामिल*

*ग्लोबल न्यूज ब्यूरो रायपुर*असंगठित कामगार कांग्रेस और किसान कांग्रेस के दर्जनों पदाधिकारी भाजपा में शामिल।
@बृजमोहन अग्रवाल ने भगवा गमछा पहनकर कराया प्रवेश, किया अभिनंदन।
*रायपुर ग्लोबल न्यूज़ आलोक पांडे की रिपोर्ट*
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारों एवं सिद्धांतों से प्रभावित होकर कांग्रेस व अन्य दलों के लोग निरंतर भाजपा प्रवेश कर रहे हैं।
इसी कड़ी में आज असंगठित कामगार कांग्रेस एवं किसान कांग्रेस के दर्जनों पदाधिकारी ने अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रायपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के समक्ष भाजपा प्रवेश किया। श्री अग्रवाल ने सभी लोगों को भगवा गमछा पहन कर उनके भाजपा प्रवेश पर अभिनंदन किया है।
गौरतलब है कि असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे ने हाल ही में भाजपा प्रवेश किया था इसके बाद अब संगठन छोड़ने वालों की झड़ी लग गई है। इसी तारतम्य में आज प्रदेश संयोजक राजीव अवस्थी जिलाध्यक्ष जितेश शर्मा के नेतृत्व में असंगठित कामगार कांग्रेस विधि सेल के प्रदेश संयोजक राघवेंद्र सिंह चंदेल , किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गणेश तिवारी, आरंग ब्लाक अध्यक्ष प्रतीक तिवारी, रायपुर जिला उपाध्यक्ष संदीप पांडे,किसान कांग्रेस आरंग सत्यानरण शर्मा,
धरसीवा ब्लॉक अध्यक्ष निशांत शर्मा, राजेंद्र कुमार सुजोरिया, धरसीवा खरोरा के अनुराग दुबे,अमरजीत सिंह चावला,पोषण सिन्हा,गौरव अग्रवाल।
इस संबंध में आलोक पांडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास परक सोच के साथ आगे बढ़ रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी देश व धर्म के विरोध में काम करने वालों को संरक्षण देकर आगे बढ़ रही है। ऐसे में भारत के किसी भी देशभक्त नागरिक को कांग्रेस पार्टी से जुड़कर रहना एक अपराध बोध सा प्रतीत होता है। यही वजह है कि लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा में प्रवेश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि रायपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल प्रदेश के जननेता है। उनके सक्षम नेतृत्व में रायपुर लोकसभा जीतकर भाजपा कीर्तिमान रचेगी।

Latest news
*सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की बैठक सम्पन्न* *विधायक सुश्री उसेंडी ने 191 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन* *अश्वनी शर्मा ने द.पू. मध्य रेलवे महाप्रबंधक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा* *आचार्य झम्मन शास्त्री के सानिध्य मे वृन्दावन मे श्रीमदभागवत ज्ञानयज्ञ आयोजन* *कोण्डागांव में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित* *कोण्डागांव पुलिस ने पत्नि की हत्या करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार* *फरसगांव मंडल प्रभारी जितेंद्र सुराना का हुआ स्वागत* *राजेंद्र भारती ने संभाला  विकास प्राधिकरण का कार्यभार* *अमरकंटक में ग्रीष्मकालीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग 05 से 12 मई तक चलेगा * *भिलाई के पटेल अकादमी ने ऑल इंडिया सीनियर बास्केटबॉल ने जीता गोल्ड*