करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*हनुमंत सेवा समिति द्वारा कपि ध्वज और दीये का वितरण कोटा नगर में*

*धार्मिक समाचार*ग्लोबल न्यूज लाइव वेब कोटा ब्यूरो **हनुमंत सेवा समिति द्वारा कपि ध्वज और दीये का
घर घर वितरण*

* राम भक्त हनुमान प्राकट्य उत्सव धूमधाम से दीप प्रज्वलित कर मनाएं *


कोटा – प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रभु श्रीराम भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथी दिनांक 23 अप्रैल 2024 मंगलवार को बडे़ ही धूमधाम से मनानें हनुमान भक्त जोरों से इस पुनीत कार्य में लगे हुए है हनुमंत सेवा समिति के सदस्य नगर में ध्वज और दीये का वितरण घर घर जाकर कर रहे है l पिछले कई वर्षों से इस पुनीत कार्य में लगा हुआ है नगरवासी इनके कार्यो की सराहना भी कर रहे है हनुमान जन्मोत्सव दीपउत्सव की तरह मनाने तैयारियां चल रही है हर घर व प्रतिष्ठानों में ध्वज और पांच दीये का वितरण किया जा रहा है

हनुमंत सेवा समिति के सदस्य संजय तुलस्यान और सूरज गुप्ता नें बताया कि हम लोग हनुमान जन्मोत्सव
दीपउत्सव की तरह मनाने पूरे नगर में पाच दीये और ध्वज का वितरण घर घर जाकर कर रहे है l सभी हनुमान भक्त से अपील की जा रही है ध्वज अपने घर व प्रतिष्ठान में लगाएं और 23 अप्रैल मंगलवार को शाम सात बजे पांच दीप अवश्य जलाएं और इस पर्व को दीपउत्सव की तरह मनाएं और सुबह से ही हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना कर चोला चढाकर हनुमान चलीसा सुन्दर कांड का पाठ करें एवं गुड चने बूंदी के लड्डू फलों का भोग लगाकर कर प्रसाद वितरण कर देवें जिससे हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है इस पुनीत कार्य में डा.छेदीलाल गुप्ता, विनोद गुप्ता, रामनारायण तिवारी, संजय तुलस्यान, सूरज गुप्ता, प्रकाश दूबे, हेमंत शर्मा, श्याम गुप्ता, चेतेश सोलंकी, विवेक गुप्ता , किशोर गुप्ता, संतोष श्रीवास शिवतराई, कन्हैया यादव, मनीष मुखर्जी, रामचंद्र गुप्ता, संजय सोनी, मोनल गुप्ता, गौरव आदित्य, आदि

Latest
*क्रांति दिवस पर सेमरा में कांग्रेस ने शहीदों को किया नमन* *परिषद का बुलडोजर  मुख्य मार्गों से हटाए अवैध कब्जे* *निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 66 मरीजों ने कराया परीक्षण* *नकटी के बाद अब चंदेरी की चरागाह जमीन उद्योगपतियों को सौंपने की तैयारी* * बिल्हा में जीवनदीप समिति के खातों में लाखों का फर्जीवाड़ा* *कोटा ब्लॉक का सबसे बड़ा राशन घोटाला* *अमरकंटक के नर्मदा उद्गम से 500 कांवरियों ने भरी कांवड़  गूंजा हर-हर महादेव* *बाबा धाम जलाभिषेक करने10 अगस्त को होगा कांवरिया संघ रवाना* *MDR नहीं लगेगा आलोक पांडे बोले छोटे व्यापारी को मिली बड़ी राहत* * जशपुर की समृद्ध हाथकरघा संस्कृति को मिली नई पहचान*