Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूज

* नर्मदा स्नान घाट के पास पानी में मरा पड़ा जानवर *

*अमरकंटक नगर पालिका अधिकारी की मनमानी के चलते मृत जानवर को नहीं हटाया गया सूचना देने के बाद भी

जानकारी देने पर भी हटाया नहीं गया – नर्मदा पाठक

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*

अमरकंटक / मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में एक दिवस पूर्व काफी भीड़ भाड़ थी , कारण की वैशाख पूर्णिमा का पावन पर्व था । इस वैशाख पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालू  , पर्यटक ,  तीर्थयात्री पहुंचे थे । नर्मदा नदी में लगभग लोग स्नान कर पूजन अर्चन करते है और जल ग्रहण भी करते और अपने अपने घरों हेतु जल लेकर भी जाते है । रामघाट क्षेत्र नर्मदा नदी के उत्तर दक्षिण तट पर बने घाटों के पूर्व दिशा ओर और तीर्थ कोटि घाट के नीचे जहां गायत्री , सावित्री नदी नर्मदा में आकर मिलती है उसी स्थान पर एक जानवर पानी के अंदर मृत पड़ा हुआ है । वह पानी में पड़े पड़े सड़ रहा है जिसकी बदबू दूर दूर तक फैल रही है साथ ही नर्मदा जल भी दूषित हो रहा है । जिसकी जानकारी एक दिवस पूर्व नगर परिषद के स्वक्षता कर्मचारी को अमरकंटक निवासी नर्मदा प्रसाद पाठक ने मौखिक जानकारी दिए थे । ऐसा उन्होंने बताया । जो अभी तक पानी पर ही पड़ा है । आज मंगलवार दोपहर में मीडिया को इसकी जानकारी दी गई तब तत्काल नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती सिंह उइके को सूचित किया गया । तो उन्होंने कहा कि नर्मदा नदी से  उसे तत्काल निकलवाती हु । अध्यक्ष ने सूचना पाते ही नगर परिषद के स्वक्षता प्रभारी को तत्काल खबर किया कि नर्मदा नदी पर कोई जानवर पानी में पड़ा है उसे जल्द से जल्द निकलवाओ । उनके इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही हुई ।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*