बिलासपुरसंपादक हरीश चौबे

*लोकसभा चुनाव के लिए जोरों से चल रही तैयारियां*

*ग्लोबल न्यूज लाइव वेब ब्यूरो बिलासपुर*
*लोकसभा चुनाव के लिए जोरों से चल रही तैयारियां*

*कोनी में इस बार भी होगा इव्हीएम स्ट्रांग रूम*

*सामग्री वितरण एवं मतगणना भी इसी स्थल से*

*कलेक्टर-एसपी ने टीम के साथ किया स्थल निरीक्षण*
बिलासपुर, 21 मार्च 2024/कलेक्टर अवनीश शरण एवं एसपी रजनेश सिंह ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का दौरा किया। इंजीनियरिंग कॉलेज में इस बार भी स्ट्रांग रूम के साथ ही सामग्री वितरण एवं मतगणना का कार्य किया जायेगा। उन्होंने भवन के भीतर और बाहर की जाने वाली विभिन्न जरूरी व्यवस्थाओं के लिए स्थल चिन्हांकन किया और तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए। चूंकि पूरी चुनाव प्रक्रिया गरमी के मौसम में हो रही है, इसलिए तेज गरमी से बचाव के अनुरूप बैठक व्यवस्था एवं बड़े-बड़े कूलर लगाने को कहा है। कलेक्टर ने पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान की गई व्यवस्था के बारे में एसपी सहित नये अधिकारियों को बताई और इस बार के प्रस्तावित बदलाव के बारे में सुझाव लिए। उन्होंने लगभग आधे घण्टे तक प्रस्तावित विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्हेांने प्रेक्षक कक्ष, बैरिकेडिंग, सुरक्षा, सामग्री वितरण एवं वापसी काउंटर, पार्किंग, मीडिया, सामग्री मिलान स्थल, केन्टीन आदि का आकलन किया। विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी संबंधित अधिकारियों को चुस्त-दुरूस्त इंतजाम करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ रामप्रसाद चौहान, एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी, एडिशनल एसपी अर्चना झा, पीडब्ल्यूडी ईई सीके पाण्डे, एसडीओ ईएण्डएम ऋषि गुप्ता तैयारी से जुड़े तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Latest
*ब्रेकिंग न्यूज़ धान खरीदी के नए नियम लागू सूचना* *शरद की चांदनी में सियासी चमक बेलगहना में देवेंद्र की एंट्री से गरमाया कोटा का सियासी पारा* *कोटा में खूनी खेल गला काटकर मार डालूंगा बोलकर चाकू से वार 4 आरोपी गिरफ्तार* *अरपा लूटी जा रही है माइनिंग विभाग सूंघ रहा है इत्र* *स्वामी नर्मदानंद गिरि जी महाराज ने दिया सत्कर्म का संदेश* *भक्तिभाव से मनाई गई जय जय सियाराम बाबा साहब की 54वीं पुण्यतिथि* *भाटापारा को 5.38 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात *रामायण ज्ञान परीक्षा उत्सव का पूर्ण हुआ पायदान* *13 युवाओं ने थामा कमल का साथ शिवरतन शर्मा ने किया स्वागत* *यंत्र महामेरू शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन*