*शरद की चांदनी में सियासी चमक बेलगहना में देवेंद्र की एंट्री से गरमाया कोटा का सियासी पारा*

ग्लोबल न्यूज बेलगहना ब्यूरो की रिपोर्ट
*शरद पूर्णिमा पर बेलगहना में सिद्ध बाबा की धूम, राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव के आने से गरमाई सियासत संदीप शुक्ला के जगराता में उमड़ा जनसैलाब*

बेलगहना/कोटा कोटा विधानसभा के ग्राम पंचायत बेलगहना में शरद पूर्णिमा पर सिद्ध बाबा मंदिर में हर साल की तरह इस साल भी रात्रिकालीन मेला लगा। हजारों श्रद्धालु दूर-दराज से पहुंचे और सिद्ध बाबा के दरबार में अपनी मुरादों की अर्जी लगाई।
इस मेले में विगत कई वर्षों से जगराता का भव्य आयोजन पूर्व जनपद अध्यक्ष कोटा संदीप शुक्ला द्वारा कराया जाता रहा है। शरद की चांदनी, अमृत रस और भक्ति गीतों पर झूमते भक्तों ने जयकारों से पूरा पंडाल गूंजा दिया।
ठंड में भी सियासी पारा गरम बेलगहना वन क्षेत्र होने से नवरात्रि से ही हल्की ठंड पड़ने लगी है, लेकिन इस ठंड में भी कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं विधायक देवेंद्र यादव की मौजूदगी ने माहौल को गरमा दिया।
ब्लॉक अध्यक्ष अश्विनी उद्देश्य के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने 40 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे देवेंद्र यादव का आतिशी स्वागत किया।
स्वागत के बाद देवेंद्र यादव, कांग्रेस नेता संदीप शुक्ला, युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सिद्ध बाबा मंदिर पहुंचे, माथा टेका और आश्रम में स्वामी शिवानंद जी से आशीर्वचन लिया।
मंच से गरजे देवेंद्र मंदिर दर्शन के बाद देवेंद्र यादव पूरे दल-बल के साथ जगराता में शामिल हुए। आयोजन समिति ने फूल-माला से अतिथियों का स्वागत किया।
अपने उद्बोधन में देवेंद्र यादव ने सिद्ध बाबा का जयकारा लगाते हुए कहा कोटा विधानसभा से मेरा आत्मीय लगाव है, यहां की प्राकृतिक सुंदरता हमेशा खींच लाती है। कोटा की जनता की हर लड़ाई और समस्या के लिए मैं हमेशा तैयार रहूंगा। उन्होंने संदीप शुक्ला को जनाधार वाला नेता और युवाओं की पहली पसंद बताया।
पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा सिद्ध बाबा की नगरी बेलगहना धार्मिक नगरी है, जो भी सच्चे मन से मनोकामना मांगता है, वह पूरी होती है। विधायक देवेंद्र यादव युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं, अन्याय के खिलाफ उनकी दबंग कार्यशैली से ही वे छत्तीसगढ़ कांग्रेस के बड़े चेहरे बने हैं।
सिद्ध बाबा की छायाप्रति भेंट संदीप शुक्ला द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति स्वरूप सिद्ध बाबा की छायाचित्र भेंट की गई।
सियासी मायने कहने को तो यह धार्मिक यात्रा थी, पर राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो हाल ही में हुए युवक कांग्रेस चुनाव में भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव गुट आमने-सामने थे। कोटा विधानसभा में भी देवेंद्र पैनल के प्रत्याशी मैदान में थे, तभी से यह कार्यक्रम बन रहा था जो शरद पूर्णिमा मेले में पूरा हुआ।
जगराता के बाद देवेंद्र यादव, आकाश शर्मा सहित सभी अतिथि संदीप शुक्ला के फार्म हाउस पहुंचे, कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात की और खीर का प्रसाद ग्रहण किया।
देवेंद्र के आगमन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी गर्मजोशी और संदीप शुक्ला के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं का उत्साही हुजूम देखने को मिला। अब देखना होगा कि यह यात्रा कोटा विधानसभा के सियासी समीकरण में क्या असर डालती है, फिलहाल चर्चाओं का बाजार गरम है।
यादव का शक्ति प्रदर्शन
