Global news live
करगी रोड कोटा

किसानों के खून पसीने की कमाई का कमीशन मांगते बैंक के कर्मचारी

**ग्लोबल न्यूज कोटा हरीश चौबे/रामनारायण यादव की रिपोर्ट**किसानों के द्वारा चक्का जाम कर दिया गया ।धान बेचने के बाद बैंक से नहीं मिल रहा पैसा, नाराज सैकडों किसानों ने किया चक्काजाम
जिला सहकारी बैंक कोटा में पैसे नही मिलनें से नराज है किसान वहीं बैंक मैनेजर भी है नदारद पिछले हफ्ते एक किसान की मौत भी हो गई थी इसी बैंक मैं पैसे लेने आया था । किसानों के बैठने के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं है इस बैंक में एवं पानी पीने के लिए भी किसान तरसते हैं।


धान किसान का पैसा किसान का और कमीशन मांगते है कर्मचारी


कोटा – जिला सहकारी केंद्रीय बैंक करगीरोड कोटा में पिछले कई दिनों से बैंक से पैसे नही मिलनें की वजह से किसान परेशान है.रोज रोज के चक्कर काटकर आज त्रस्त हो गये है जिसको लेकर किसानों ने विरोध पर्दशन करते हुए बैंक के सामने ही धरना देते हुए चक्काजाम कर दिया है

किसान अपना धान को मंडी में बेचकर रुपए लेने के लिए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कोटा में जा रहे हैं. लेकिन बैंक में रुपए नहीं मिलनें से किसान बैरंग वापस लौट रहे हैं. जिससे परेशान किसानों ने विरोध दर्शाते हुए प्रबंधन पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है l

धान किसान का पैसा किसान का और कमीशन मांगते है कर्मचारी – वहीं किसानों नें आरोप लगाते हुए कहा है कि रसूखदार और धान समिति के प्रबंधक यहां असानी से अपना काम कर के चले जाते है और गरीब किसान परेशान होते रहता है और नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि पांच सौ से हजार रूपये कमीशन देने वालों को तुरंत और जितना पैसा चाहिए मिल जाता है l

किसानों को किसी भी प्रकार से असुविधा ना हो इसके लिए सरकार तत्पर है लेकिन यहां तो उलटा है किसान परेशान है बहरहाल देखना होगा कि बैंक के मैनेजर किस हद तक किसानों की समस्या दूर करने का प्रयास करते है l

बैंक के प्रभारी मैनेजर आर एस चौहान का कहना था कि मै बिलासपुर पैसे के लिए हेड आफिस आया हू जल्द ही किसानों की समस्या दूर की जाएगी l

Latest news
*कल्याण सेवा आश्रम एवं गुरु नानक गुरुद्वारा में विशाल भंडारे का आयोजन* *जेवनार स्वास्थ्य मेले का आयोजन मानपुर में संपन्न* *भारतीय जनता युवा मोर्चा में सूरज साहू को मिली नई जिम्मेदारी* *कोटा में महाशिवरात्रि पर्व का भव्य आयोजन मंदिरों में भगवान शिव की गूंज * *अमरकंटक में संत गुरु रविदास प्रकाशोत्सव श्रद्धा-उल्लास से संपन्न* *महाशिवरात्रि पर निर्माणाधीन गौधाम बना आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक, पार्थिव शिवलिंगों का हुआ र... *अमरकंटक में महाशिवरात्रि मेले के तीसरे दिन भी उमड़ी आस्था और उत्साह की भीड़* *अमरकंटक स्थित रामघाट की माता रामकली का निधन* * चैंपियन मार्शल आर्ट एकेडमी के प्रशिक्षकों और बच्चों द्वारा दी गई श्रद्धांजलि* *देवरहा बाबा  मंदिर में तीन  दिवसीय महाशिवरात्रि  मेला*